featured दुनिया

नेपाल में माउंट गुरजा पर हुए हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल में माउंट गुरजा पर हुए हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत

नई दिल्ली: नेपाल में हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण कोरिया के पांच पर्वतारोही और 4 नेपाली गाइड शामिल हैं। यह हादसा माउंट गुरजा पर शुक्रवार को हुआ। इस दल ने 7 अक्टूबर को चढ़ाई शुरू की थी।

 

nepal नेपाल में माउंट गुरजा पर हुए हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत

 

ये भी पढें:

 

उत्तर प्रदेशः हरदोई में दबंग युवकों ने लड़की से की छेड़छाड़ विरोध करने पर फाड़े कपड़े
उत्तर प्रदेशः कविनगर थाने में तैनात उप-निरीक्षक ने सर्विस पिस्तौल से की आत्महत्या !

 

ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचु शेरपा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से पर्वतारोहियों का यह दल 3500 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प में रुका था। बर्फीले तूफान के बाद हुए हिमस्खलन में यह कैम्प तबाह हो गया। उन्हें माउंट गुरजा की चोटी पर पहुंचने के लिए करीब 3700 मीटर की चढ़ाई और करनी थी।

 

शवों को लाने के लिए शनिवार सुबह एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर मौके पर रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक, दल के लीडर किम चांग-हो दक्षिण कोरिया के पहले पर्वतारोही थे जिन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर के 8000 मीटर से ऊंची 14 चोटियां पार की थीं।

 

ये भी पढें:

 

उत्तर प्रदेशः मैनपुरी में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश सरकार ने रद्द की चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया

 

By: Ritu Raj

Related posts

आज रात आप भी देख पाएंगे ये अद्भुत नजारा, 400 साल बाद होगी ये खगोलिय घटना

Shagun Kochhar

महामारी का रूप लेता जा रहा कोरोना वायरस, चीन में अब तक 723 की मौत, पहली बार दो विदेशी नागरिकों की मौत

Rani Naqvi

7 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul