featured देश

बेकाबू हुआ कोरोना, 195 दिन बाद 89 हजार से ज्यादा केस, 714 लोगों की गई जान

उत्तराखंड आने के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

नई दिल्ली: देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज हो चुकी है। हालात चिंताजनक हो गए हैं। हर दिन संक्रमण रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले 6 महीने बाद देश में पहली बार रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालाय के जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 89 हजार 129 केस दर्ज किए गए हैं। तो 44 हजार 202 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। कोरोना से 714 लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि इससे पहले 19 सितबंर 89 हजार से ज्यादा केस आए थे।

कुछ दिन पहले संक्रमण पर लगी थी लगाम

एक वक्त ऐसा था जब देश में संक्रमण पर लगाम लगी थी। उस वक्त 9 से 10 हजार केस आ रहे थे। इसी साल फरवरी में 8 हजार 635 मामले दर्ज किए गए थे। जो एक दिन में सबसे कम केस थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक24 करोड़ 69 लाख 59 हजार 192 टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 10 लाख 46 हजार 406 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

देश में कोरोना की स्थिति-
  • कुल कोरोना केस– एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260
  • कुल डिस्चार्ज– एक करोड़ 15 लाख 69 हजार 241
  • कुल एक्टिव केस– छह लाख 58 हजार 909
  • कुल मौत– एक लाख 64 हजार 110
  • कुल टीकाकरण– 7 करोड़ 30 लाख 54 हजार 295
महाराष्ट्र की हालत सबसे ज्यादा खराब

देश में जितने केस सामने आ रहे हैं। उसमें से 50 फीसदी केस सिर्फ महाराष्ट्र से ही हैं। पिछले 24 घंटे में 47,827 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 202 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 55 हजार 379 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 29 लाख 4 हजार 76 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

सात करोड़ से ज्यादा को लगा टीका

देशभर में 7 करोड़ 30 लाख 54 हजार 295  कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 30 लाख 93 हजार 795 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 94 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर 5 फीसदी हो गया है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है।

इन राज्यों में एक भी मौत नहीं 

देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में एक भी मौत नहीं हुई है।

Related posts

दिल्लीः निर्माणाधीन इमारत गिरने से 1 मजदूर की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

mahesh yadav

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर शिवसेना ने बीजेपी पर किया पोस्टर वार

mahesh yadav

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे तेजप्रताप दी वेडिंग की तैयारियां, सज रहा है घर

mohini kushwaha