दुनिया

अफगानिस्तान के सैन्य अभियान में 82 आतंकवादी ढेर

kabul 1 अफगानिस्तान के सैन्य अभियान में 82 आतंकवादी ढेर

काबुल। अफगानिस्तान की सेना ने देश के 34 में से 17 प्रांतों में व्यापक सैन्य अभियान चलाए, जिनमें लगभग 82 आतंकवादी मारे गए, जबकि अन्य 64 घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी मंगलवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि पक्तिया प्रांत के चमकानी और जानी खेल जिलों में आतंकवादियों के ठिकानों पर हुए हमलों में लगभग 36 तालिबान आतंकवादी मारे गए, जबकि 24 घायल हो गए।

kabul

मंत्रालय के अनुसार, बघ्लन प्रांत के दाहना-ए-घोरी जिले में चलाए गए अभियान में कुल 32 आतंकवादी मारे गए और 20 घायल हुए। तालिबान ने जिले में कब्जा कर सभी सरकारी कार्यालयों को नियंत्रण में ले लिया है। उसके बाद से वहां लगातार छिटपुट झड़पें जारी हैं।

एक बयान के अनुसार, सेना के अस्त्र-शस्त्र और लड़ाकू विमानों की मदद से सुरक्षा बलों ने 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सात सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि भी की है।अप्रैल के बाद से ही नाटो ने आतंकवादियों के खिलाफ ड्रोन हमलें तेज कर दिए थे। इसके बाद से तालिबान ने देशभर में आक्रामक रूप से हमले करने शुरू कर दिए, जिससे अफगान सेना ने सुरक्षा अभियानों को बढ़ा दिया है।

 

Related posts

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 25.13 करोड़

Neetu Rajbhar

अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता की रिपोर्ट पर भारत का पलटवार, बोला सहिष्णुता पर प्रतिबद्ध

bharatkhabar

ईरान में बढ़ता हिजाब विवाद, प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में लगाई आग 

Nitin Gupta