featured दुनिया देश

खाड़ी में बढ़ते तनाव से 80 लाख भारतीयों पर मंडराया बेरोजगारी का संकट

सुषमा खाड़ी में बढ़ते तनाव से 80 लाख भारतीयों पर मंडराया बेरोजगारी का संकट

करत और खाड़ी देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तनाव बढ़ने के कारण खाड़ी में रहने वाले 80 लाख से अधिक लोगों पर बेरोजगारी का संकंट मंडरा रहा है। यहां पर रहने वाले भारतीय हर साल करीब 40 अरब डॉलर भारत में रहने वाले अपने परिजनों को भेजते हैं। जिसे देखते हुए भारत ने बातचीत के द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की है। भारत का अनुसार इस मुद्दे पर सभी देशों को आराम से बैठकर बातचीत करके इसे मुद्दे को सुलझाना चाहिए। ऐसे में विदेश मंत्रालय की तरफ से आए एक बयान में कहा गया है कि खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए वह काफी सतर्क है इसलिए भारत सभी देशों के साथ संपर्क बना कर चल रहा है।

सुषमा खाड़ी में बढ़ते तनाव से 80 लाख भारतीयों पर मंडराया बेरोजगारी का संकट

विदेश मंत्रालय की तरफ से आए बयान में कहा गया कि कतर से सभी देशों के कूटनीतिक संबंध टूट जाने के बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई है जिससे वहां रह रहे 80 लाख से ज्यादा भारतीयों को खतरा बना हुआ है। भारत का मानना है कि इस मुद्दे को सम्मान और संप्रभुता को सुनिश्चित करके सुलझाना चाहिए। भारत अनुसार खाड़ी में हालात स्थिर रखने से क्षेत्रीय प्रगति और शांति के लिए काफी आवश्यक है। खाड़ी क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की अपील भारत की तरफ से की गई है। वही भारत की इन देशों के प्रतिनिधियों से भी भारतीय नागरिकों को लेकर चर्चाएं की गई है। हालांकि सभी देशों ने भारत के साथ स्थिरता बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

Related posts

50 साल की खोज के बाद मिला सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्लैक होल, सूर्य से 3 अरब गुना बड़ा

Rahul

गंगा-जमुनी तहजीब का बेजोड़ उदाहरण, मुस्लिम करा रहा मंदिर का जीर्णोद्धार

Breaking News

इंग्लैंड में बायो बबल से भारतीय टीम को मिलेगी 20 दिन राहत, जानिए कैसे

Aditya Mishra