featured खेल दुनिया देश राज्य

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर 8 साल के भारतीय लड़के ने की चढ़ांई

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर 8 साल के भारतीय लड़के ने की चढ़ांई

हैदराबाद के आठ साल के लड़के समन्यू ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ Mount Kosciuszko की चढ़ाई करके भारत का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि इस आठ साल के लड़के ने इस सफलता को अपने नाम कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। मालूम हो कि इससे पहले समन्यू पोठुराजू ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भी चढ़ाई की थी। एएनआई के अनुसार मां लवन्या और बहन सहित 5 लोगों की टीम के साथ समन्यू 12 दिसंबर को Mount Kosciuszko के टॉप पर पहुंचे।

 

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर 8 साल के भारतीय लड़के ने की चढ़ांई
ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर 8 साल के भारतीय लड़के ने की चढ़ांई

इसे भी पढ़ेंःहैदराबाद यूनिवर्सिटी में एबीवीपी का धमाल, 8 साल बाद सभी सीटों पर जीत पाई ABVP

समन्यू ने कहा कि अब तक वे 4 पहाड़ों की चढ़ाई कर चुके हैं। समन्यू ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताते हुए कहा कि आगे इरादा जापान के माउंट फुजी पर चढ़ने का है। इस आठ वर्ष के लड़के ने समन्यू के बड़े होने पर एयर फोर्स ऑफिसर बनने बात कही हैं।गौरतलब है कि हैंडलूम को प्रमोट करने के लिए समन्यू के साथ पहाड़ पर चढ़ने वाली टीम ने तेलंगाना हैंडलूम के कपड़े पहने थे।

मां लवन्या ने के मुताबिक हर बार उनकी टीम एक उद्देश्य को पूरा करने की योजना बनाती है। इससे पहले समन्यू ने मां, कोच और अन्य लोगों की टीम के साथ तंजानिया के माउंट किलिमान्जरो के उहुरू चोटी की चढ़ाई की थी। आपको बता दें कि 2 अप्रैल 2018 को उन्होंने समुद्र तल से 5895 मीटर की हाईट पर तिरंगा भी लहराया था।

समन्यू ने कहा कि मां लवन्या और कोच थाम्मिनेनी भारथ से उन्हें सबसे अधिक प्रेरणा मिलती है। माउंट किलिमान्जरो पर चढ़ते वक्त समन्यू ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। मालूम हो कि इससे पहले इस पहाड़ पर सबसे कम उम्र में चढ़ने का रिकॉर्ड अमेरिका के मोन्टन्ना केन्ने के नाम था। अब यह रिकॉर्ड रिकॉर्ड समन्यू के नाम हो गया है। समन्यू अमेरिका के मोन्टन्ना केन्ने से 3 दिन कम उम्र के हैं।

Related posts

झारखंड : धर्मातरण मुद्दा उठाने के लिए मुख्यमंत्री की आलोचना

Rahul srivastava

बाल दिवसः जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर जानें उनके प्रेरक विचार

mahesh yadav

सीएम रावत ने वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बैठक का किया शुभारंभ

Rani Naqvi