featured दुनिया देश

70 साल बाद भी कायम है, रूस और भारत की दोस्ती का रिश्ता

WhatsApp Image 2017 06 01 at 4.33.25 PM 70 साल बाद भी कायम है, रूस और भारत की दोस्ती का रिश्ता

भारत और रूस की दोस्ती के 70 साल पूरे हो गए हैं। दुनिया की पहवाह किए बिना रूस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के साथ दोस्ती के रिश्ते को निभा रहा है। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 22 जून 1962 को अपने 100वें वीटो का इस्तेमाल करके कश्मीर के मुद्दे पर भारत का समर्थन जताया था। आपको बता दें कि सुरक्षा परिषद में आयरलैंड ने कश्मीर मसले पर भारत के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था, यह प्रस्ताव कश्मीर को भारत से छीनकर पाकिस्तान को देना था। इस प्रस्ताव के पीछे भारत के खिलाफ पश्चिमी देशों की बड़ी साजिश थी। हालांकि उस वक्त रूप ने अपनी दोस्ती का परिचय देते हुए भारत का साथ दिया था और इस साजिश को नाकाम कर दिया था।

WhatsApp Image 2017 06 01 at 4.33.25 PM 70 साल बाद भी कायम है, रूस और भारत की दोस्ती का रिश्ता

13 अप्रैल 1947 को रूस और भारत ने अधिकारिक तौर पर दिल्ली और मॉस्को में मिशन स्थापित किया था। रूस और भारत के बीच हुई दोस्ती का सिलसिला 70 साल भी कायम है। सुरक्षा परिषद में रूस ने भारत का समर्थन किया और आयरिश प्रस्ताव के खिलाफ वीटो लगा दिया। वही इससे पहले भी साल 1961 में भी रूस ने 99वें वीटो का इस्तेमाल भारत के समर्थन में किया था। वही इससे पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ रूस ने भारत के समर्थन में अपने वीटो का इस्तेमाल किया है।

Related posts

Vice Presidential Election 2022: मायावती का बड़ा ऐलान, एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देगी बसपा

Nitin Gupta

पाकिस्तान में हिंदू लड़की का अपहरण, जबरदस्ती करवाया धर्म परिवर्तन, किया निकाह

Breaking News

नई जनसंख्या नीति पर महंत नरेंद्र गिरि ने की मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील, जानिए क्या कहा

Aditya Mishra