featured देश

माता वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान , 7 की हुई मौत, 26 घायल

माता वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान , 7 की हुई मौत, 26 घायल

नई दिल्ली: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर चट्टान गिर गई जिसकी वजह से सात लोगों की मौत हो गई है और 26 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में सियाद बाबा के दर्शन करने रुक गए थे। यहां पर एक झरने में नहाने के लिए सभी लोग गए थे। झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई। जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

39 माता वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान , 7 की हुई मौत, 26 घायल

हादसे के फौरन बाद मौके पर सेना और पुलिस के जवान पहुंच गए है। उन्होंने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया और इसके साथ ही राज्य में बीते कुछ समय से काफी बारिश हो रही है। आशंका जताई जा रही कि भारी बारिश के बाद ही यह लैंडस्लाइड हुई है। श्रद्धालुओं के ऊपर भारी पत्थर गिरने से वहां भगदड़ मच गई है। बताया जा रहा कि अधिकतर श्रद्धालु स्थानीय थे।

आपको बता दें कि जम्मू संभाग में मानसून जोरों पर है। वैष्णो देवी में भी श्रद्धालुओं को एहतियात बरतने को कहा गया है। कटड़ा से भवन तक का मार्ग करीब 13 किलोमीटर का है और जगह-जगह लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। हांलाकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मार्ग पर शेड बना रखे हैं पर एहतियात बरतनी जरूरी होती है।

Related posts

जन्माष्टमी विशेष: ईश्वर से प्रार्थना करते वक्त ध्यान रखें ये बात

Shailendra Singh

RBI Penalty Bank: आरबीआई ने देश के तीन बड़े बैंकों पर की कार्रवाई, कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया जुर्माना

Rahul

सीएम योगी ने बाराबंकी में हुई, सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

Kalpana Chauhan