featured यूपी

प्रयागराज: कोरोना नियम तोड़ने पर 7 लोग गिरफ्तार, 460 वाहनों का कटा चालान

प्रयागराज: कोरोना नियम तोड़ने पर लोग 7 गिरफ्तार, 460 वाहनों का कटा चालान

प्रयागराज: उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के अंदर बैरिकेड लगाकर चेकिंग अभियान चलाया।
DIG-SSP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दिशा-निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने शहर के नाका पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग अभियान शुरू किया

निमय तोड़ने पर कार्रवाई

कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर धारा 188 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्‍हें गिरफ्तार किया गया।

एक लाख से ज्‍यादा का कटा चालान

चेकिंग अभियान के दौरान 4224 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 460 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर मास्क न लगाने पर 329 व्यक्तियों का चालान कर उनसे 156400 रुपए वसूले गए। इसी क्रम में वाहन चेकिंग की गई, जिसमें वाहनों का चालान विभिन्न का कागजों के कमियों के कारण किया गया और वाहनों को सीज भी किया गया।

जिले में यह चेकिंग अभियान डीआइजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन विभिन्न चौराहों और देहातों में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क पहनने के सख्त हिदायत भी दी जा रही है।

Related posts

वृद्ध महिला ने खुद सजाई अपनी चिता और फिर….

Breaking News

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 02 मई 2022 दिन सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Rahul

गोरखपुर में 78 गांव बाढ़ की चपेट में, राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा प्रशासन

Shailendra Singh