featured बिहार

शुक्रवार को भी  बिहार में मिले कोरोना के 6 और नए मरीज

कोरोना वायरस 14 शुक्रवार को भी  बिहार में मिले कोरोना के 6 और नए मरीज

पटना: बिहार में कोरोना वायरस अब तेजी से फैलता जा रहा है। कल जहां एक दिन में इसके 27 नए मरीज मिले थे तो वहीं आज सुबह ही छह नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस तरह अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। आज covid-19 के छह नए मरीजों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों की उम्र क्रमशः 10,52,70 साल है तो वहीं महिलाओं की उम्र क्रमशः18,48, और 60 साल है। 

बता दें कि ये सभी मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार के ही हैं जहां से गुरुवार को भी चार नए मरीज पाए गए थे। इन मरीजों में तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 68,61,60 है तो वहीं 36 साल का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।  गुरुवार को कोरोना ने राज्‍य के एक नए जिले कैमूर में दस्‍तक दी तो वहीं सिवान में फिर एक नया कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मची है। बता दें कि सिवान जिले ने एक बार कोरोना को मात दी है।

https://www.bharatkhabar.com/corona-positive-patients-have-been-found-in-bihar-after-which-the-total-number-of-patients-reached-147/

वहीं बिहार के कैमूर जिले से गुरुवार को पहली बार आठ कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि पटना जिले के खाजपुरा मोहल्ले की सात महिलाओं समेत आठ और लोग गुरुवार को एकसाथ संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सिवान में गुरुवार को एक और पॉजिटिव केस मिलने के साथ सिवान फिर सुर्खियों में आ गया है। अभी तक सबसे ज्यादा संक्रमित नालंदा और मुंगेर में 31-31 मिले हैं, जबकि सिवान 30 संक्रमितों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Related posts

इंडियन टेलेकमुनिकेशन सर्विस के अधिकारीयों को मूल विभाग में वापस भेजा जाए

Ajay Sharma

मणिपुर: पूर्वी इंफाल में बीएसएफ कैंप के नजदीक धमाका

bharatkhabar

बिहार: जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की आंखें खराब, अबतक 16 लोगों की मौत

pratiyush chaubey