वायरल

6.36 घंटो ने बदली इस लड़की की किस्मत, बनाए कई रिकार्ड

gauravi 6.36 घंटो ने बदली इस लड़की की किस्मत, बनाए कई रिकार्ड

उदयपुर। 14 वर्ष की जलपरी गौरवी सिंघवी ने केवल एक हफ्ते में दो रिकॉर्ड बना लिए है। उदयपुर की रहने वाली गौरवी सिंघवी ने मुंबई के अरब सागर में सी-लिंक से गेटवे ऑफ इंण्डिया तक 36 किलोमीटर का रिकॉर्ड कायम किया। गौरवी ने इस सफर को पूरा करने के लिए महज 6 घंटे 36 मिनट में पूरा किया।

gauravi 6.36 घंटो ने बदली इस लड़की की किस्मत, बनाए कई रिकार्ड

गौरवी के अरब सागर से गेट वे ऑफ इंडिया तक के इस सफर को एक रिकॉर्ड के रुप में दर्ज किया गया है। लेकिन गौरवी के लिए यह सफर आसान नहीं था। गौरवी को इस दौरान कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था।

बता दें की अचानक से अरब सागर की तेज हवाओं के कारण गौरवी की गति पर असर हुआ था। वंही बीच में गौरवी आधे घंटे में केवल 300 मीटर का ही रास्ता तय कर पाई था। हालांकि गौरवी ने बिना अपने होसले को कम किए इस सफर को पूरा किया और एक नया रिकॉर्ड कायम किया। तैराकी के दौरान गौरवी ने 6 बार पानी पिया तो वंही उसने दो बार केला भी खाने को दिया गया।

अब गौरवी ने एक इंग्लिश चैनल पार करने का लक्ष्य भी बना लिया है। इसके लिए गौरवी को 42 किलोमीटर तैरना पड़ेगा। गौरवी की इस सफल पारी में उसका साथ उसके माता-पिता और कोच महेश पालीवाल ने दिया।

बता दें की गौरवी ने 4 दिन पहले ही मुंबई में ही गवर्नर हाउस से गेटवे ऑफ इण्डिया तक 16 किलोमीटर का सफर तय करके सबसे कम उम्र की तैराक होने का रिकॉर्ड कायम किया है।

Related posts

वीडियो: क्या कैराना एवं निर्भय यात्रा को शोरगुल में दर्शाया गया है ?

bharatkhabar

VIRAL VIDEO – बंदर ने मुंह बना-बनाकर तोड़े बींस, की अपने मालिक की मदद

Rahul

रियो ओलंपिक में गुडविल ब्रांड एंबेसडर होंगे सचिन तेंदुलकर

bharatkhabar