Breaking News featured दुनिया

सोने की खादान में दफन हो गये 50 मजदूर, दो दिन के शोक की घोषणा

gold mine सोने की खादान में दफन हो गये 50 मजदूर, दो दिन के शोक की घोषणा
  • एजेंसी, नई दिल्ली

अफ्रीकी देश में सोने की खदान के धंसने की खबर से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि अवैध सोने की खदान थी और इस हादसे में 50 लोगों की मौत हुई है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो  के इस अवैध सोने की खदान की जानकारी एक एनजीओ ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारी बारिश होने के चलते वहां काम कर रहे 50 मजदूर जिंदा ही दफन हो गए यह घटना साउथ किवू प्रांत के कामितुगा के नजदीक दोपहर करीब 3 बजे हुई। इस गंभीर घटना के बाद मात्र एक मजदूर जिंदा बच सका है। किवू प्रांत के गवर्नर नगवाबीज कासी ने जानकारी दी कि मरने वालों में अधिकांश युवा मजदूर थे। वहीं कामितुगा के मेयर एलेक्जेंद्रा बुंड्या ने हादसे के लिए भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते मिट्ठी खिसकी और खदान धंस गई।

दो दिन के शोक की हुई घोषणा

आपको बता दें कि इस दर्दनाक हादसे ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है घटना के बाद 2 दिन का शोक रखा गया है।  स्थानीय लोगों से इस हादसे में दफन हुए मजदूरों के शव को निकलवाने में मदद करने का आह्वान किया गया है।  जिस वक्त खदान हो रही थी ठीक उसी समय भारी बारिश हो जाने की वजह से मजदूर बाहर नहीं निकल सके और सॉफ्ट में ही दबकर दफन हो गए।

कांगो शहर में कई असंगठित मजदूर ऐसे ही खदानों में काम करते हुए अक्सर अपनी जान को गवा दिया करते हैं अयस्क ओं की तलाश में काम करने वाले मजदूर गहरी खाई यों में उतर जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाने के कारण अपनी जान गवां बैठते हैं।  पिछले साल अक्टूबर के महीने में कांगो में सोने की खदान में भूस्खलन के कारण 16 लोग मौत की नींद सो गए थे जबकि जून में दावे तथा कोबाल्ट की खदान में 43 मजदूर जिंदा दफन हो गए थे।

Related posts

खाद, बीज, कीटनाशक विक्रेता संघ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया

mahesh yadav

व्हाट्सएप पर समाधान निकालने को तैयार है फेसबुक लेकिन ट्रेस करने की मांग को ठुकराया

Trinath Mishra

हैदराबाद: भारी बारिश के कारण हादसों में 7 की मौत

bharatkhabar