featured देश यूपी राज्य

फतेहपुर जिले में मकान का छत गिरने से 5 लोग घायल,घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

फतेहपुर जिले में मकान का छत गिरने से 5 लोग घायल,घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के बेहराना गांव में भारी बारिश की वजह से मकान का छत गिर गया। इस घटना में एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छत गिरने की आवाज सुनते ही आस पास के लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और साथ ही पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला और स्थानी स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

 

ये भी पढें:

 

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में जारी किया अलर्ट
नौंवें दिन भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढोतरी,मुंबई में पेट्रोल 86.25 रुपये और दिल्ली में 78.84 रुपये

hadsa फतेहपुर जिले में मकान का छत गिरने से 5 लोग घायल,घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

वहीं पीड़ित श्याम लाल से जब बात की गयी तो उन्होने बताया की शाम पांच बजे कच्चा मकान पूरी तरह से गिर गया। जिसमे मेरी बहु और चार नाती दब गए। जिसके बाद चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आए और फिर उनकी मदद से पांचो को बाहर निकाला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

वहीं हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि धर गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होने यह भी बताया कि घायलों में एक महिला और चार बच्चे शामिल हैं।

 

ये भी पढें:

 

उत्तर प्रदेश में आज होने वाली ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा का हिंदी का पेपर लीक,विपक्ष ने योगी पर साधा निशाना
दिल्ली में बरसी आफत की बारिश, दरिया में तब्दील हुई सड़के

 

By: Ritu Raj

Related posts

Karva Chauth 2022: 13 साल बाद बन रहा ये शुभ संयोग, करें करवा माता को प्रसन्न, जानें पूजा विधि, महत्व , फायदे और शुभ मुहूर्त

Rahul

धारा 377 पर बहस पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

Ankit Tripathi

जांच एजेंसियां ‘आप’ के खिलाफ साजिश रच रहीं : सिसोदिया

bharatkhabar