featured

गर्मी में घूमने के लिए ये 5 डेस्टिनेशन हैं आपके लिए बेस्ट, कम बजट में करें फुल इन्जॉय

1233333 2 गर्मी में घूमने के लिए ये 5 डेस्टिनेशन हैं आपके लिए बेस्ट, कम बजट में करें फुल इन्जॉय

गर्मी का मौसम आ गया है और लोग चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए घूमने का ट्रिप प्लान बनाते है। ऐसे कंडीशन में अगर आप ठंड और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कम बजट में बेहतरीन डेस्टीनेशन, जहां आप अपने परिवार संग जाकर ठंडे पहाड़ों और हरियाली का भरपूर मजा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मी से बचने के लिए कुछ बेहतरीन समर डेस्टिनेशन:-

1- उत्तराखंड का लैंसडाउन- गर्मी से बचने के लिए उत्तराखंड का लैंसडाउन बेहद सुविधाजनक है। ये उत्तराखंड की वादियों में बसा एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां जाने के लिए आपको लंबी छुट्टियों की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही लैंसडाउन खूबसूरत और शांत होने के साथ सुरक्षित भी है, क्योंकि यहां सैनिक छावनी है।

2- उत्तराखंड का बिनसर- एकांत में रहने वालों के लिए बिनसर सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर चारों तरफ शांति और सुंदरता का एक अलग ही अनुभव होता है। हालांकि इस छोटे से हिल स्टेशन के बारे में कम ही लोगों को पता है। इसलिए लंबी सुकून के साथ छुट्टी बिताने वालों के लिए यह जगह अपने आप में बेस्ट रहेगी। यहां की खासियत यह है कि यहां कोई मुख्य मार्ग नहीं लगा है, जिसकी वजह से यहां भीड़-भाड बेहद कम होती है। यहां वाले सैलानियों के लिए यहां मौजूद पहाड़ किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है। 

3- हिमाचल प्रदेश का कंगोजोड़ी गांव- गर्मी में हरियाली का एहसास और प्राकृतिक सुंदरता देखने की चाहत रखने वालों को हिमाचल प्रदेश के कंगोजीड़ी गांव एक बार जरूर जाना चाहिए। इस स्थान की खासियत यह है कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, देवदार के पेड़, राजसी पहाड़ों और यहां बहने वाली नदियां इस स्थान को स्वर्ग बनाती है।

4- चंडीगढ़ का खूबसूरत बाजार- गर्मी से बचने के लिए चंडीगढ़ भी आप जा सकते हैं। बहरहाल यहां आपको हिमाचल और उत्तराखंड की घाटियों और हरियालियों का अनुभव भले ही न हो लेकिन चंडीगढ़ के खूबसूरत बाजार यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। बता दें कि इसके अलावा चंडीगढ़ में आप सुखना लेक, रॉक गार्डन और किकर लॉज के पास जिप लाइनिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

5- भरतपुर बर्ड सैंचुरी- बात करें अगर राजस्‍थान में स्थित ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी की तो यह दुनिया के सबसे अच्‍छे बर्ड सेंचुरी पार्कों में से एक है। यह भारत का सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य है। यहां आपको हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। जिसमें अफगानिस्तान, तुर्की, चीन जैसे हजारों किलोमीटर दूर देशों से आने वाले पक्षी पर्यटकों को बहुत भाते हैं।

Related posts

बर्थडे स्पेशल: भारत की युवा पीढ़ी को सिखाई जन आंदोलन की एबीसीडी

mohini kushwaha

16 नवंबर 2021 का पंचांग : प्रदोष व्रत, जानें आज का शुभकाल और राहुकाल

Neetu Rajbhar

LIVE: हम पर आरोप लगाने की राजनीति: जेटली

Rani Naqvi