featured देश

नागपुर के मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 5 कोरोना वायरस के संदिग्ध भागे, जांच में जुटी पुलिस की टीम

कोरोना वायरस नागपुर नागपुर के मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 5 कोरोना वायरस के संदिग्ध भागे, जांच में जुटी पुलिस की टीम

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद से ही मरीजों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसी बीच नागपुर के मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 5 कोरोना वायरस के संदिग्ध भाग गए हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक एस सूर्यवंशी ने कहा कि इनमें से एक का वायरस के लिए परिणाम नेगिटिव आया था। हालांकि, अभी बाकी लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इन सभी का पता लगाएंगे और वापस अस्पताल में लाया जाएगा। 

खबरों के अनुसार, ये घटना शुक्रवार देर रात की है। घटने के तुरंत बाद ही अलर्ट जारी कर मरीजों की खोजबीन की जा रही है।  पुलिस ने भी हाई अलर्ट कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया कि पांचों संदिग्ध स्नैक्स खाने के बहाना कर वार्ड से निकले थे। लेकिन वह इसके बाद वापस ही नहीं लौटें। उन्होंने कहा कि ये एक संवेदनशील मुद्दा है हम फिलहाल, अस्पताल के कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।  दरअसल, इन सभी को नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्न्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायो) में इन सभी को कोरोना की जांच के लिए निगरानी में रखा गया था। 

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ गए हैं। देश में 83 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं वायरस के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई हैं। सबसे पहले कर्नाटक के एक बुजुर्ग की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार, अब तक 83 मामले हो गए हैं जिनमें से 8 मामले पिछले 24 घंटे के अंदर-अंदर दर्ज किए गए।

Related posts

समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, मुलायम सिंह सहित छह का नाम

bharatkhabar

पीएम के छोटे भाई ने की उनकी तारीफ, कहा- मेरे भाई की लोकप्रियता के कराण जीत रही बीजेपी

Breaking News

मध्यप्रदेश के रेड में 281 करोड़ रूपए जप्त, पार्टियों में कैश लेन-देन पर छाया संकट

bharatkhabar