टोक्यो| जापान के इबाराकी प्रांत में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी (जेएमए) के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र इबाराकी था, जो प्रशांत महासागर से सटा और टोक्यो के पूर्वोत्तर में है।
एजेंसी के अनुसार, झटके मध्य टोक्यो में भी महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान या सुनामी की चेतावनी भी जारी किए जाने की रिपोर्ट नहीं है।
(आईएएनएस)