featured देश बिहार यूपी राज्य

गुजरात: उत्तर भारतीयों पर हमलों के बाद लोगों का पलायन जारी, हिंसा में अब तक 431 लोग गिरफ्तार

गुजरात: उत्तर भारतीयों पर हमलों के बाद लोगों का पलायन जारी, हिंसा में अब तक 431 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली:साबरकांठा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर हुए बलात्कार को लेकर उत्तर भारतीयों पर हमलों के बाद लोगों का पलायन जारी है। पलायन कर रहे लोगों से राज्य सरकार ने लौटने की अपील की है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की है। उत्तर भारतीयों पर हमले और डराने के मामले में अब तक 431 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही कुल 57 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

gujrat hamla गुजरात: उत्तर भारतीयों पर हमलों के बाद लोगों का पलायन जारी, हिंसा में अब तक 431 लोग गिरफ्तार

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीःभारतीय वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर वायुसेना ने किया प्रदर्शन
आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 82 के पार

 

जिन जिलों में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए उनमें महेसाणा में 17, साबरकांठा जिले में 11 और अहमदाबाद में 12 केस दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री रूपाणी ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्रियों नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रूपाणी से बात की और हमलों को लेकर चिंता जतायी।

 

उत्तर भारतीयों पर हमले को लेकर कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर की ठाकोर सेना पर हिंसा भड़काने और धमकी देने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अल्पेश ठाकोर उत्तर भारतीयों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। वहीं इन आरोपों को अल्पेश ठाकोर ने नकार दिया है। अल्पेश ठाकोर गुरुवार को एक सद्भावना अनशन भी करने वाले हैं।

 

गुजरात में बिहार के लोगों के साथ हो रही हिंसा और पलायन पर बिहार के एडीजी के बयान से नया मोड़ आ गया है। उनका कहना है की गुजरात से जो फीड बैक मिला है उसके मुताबिक ज़्यादातर लोग दीवाली और छठ का पर्व मनाने के लिए लौट रहे हैं। बिहार एडीजी एस के सिंघल ने कहा, ”पर्व का समय आ रहा है और पर्व की वजह से भी लोग लौट रहे हैं। जैसा हमें फीड बैक दिया गया गुजरात प्रशासन की तरफ से उसी के आधार पर ये बात कह रहा हूं। ये जो लोग आते नज़र आ रहे हैं उसमें अधिकांश लोग हर साल की तरह पर्व मनाने आ रहे हैं।”

 

ये भी पढें:

 

दिल्ली सीएम केजरीवाल का बयान कहा, मोदी को हराना है तो कांग्रेस को न दें वोट
मानव तस्करीः नेपाल से दिल्ली लाई जाती हैं प्रतिदिन 50 लड़कियां

 

By: Ritu Raj

Related posts

राम मंदिर मामले में प्रियंका गांधी ने फिर उठाए सवाल, फेसबुक पोस्ट के जरिए लगाए बड़े आरोप

Shailendra Singh

सीलिंग के विरोध में व्यापारियों का दिल्ली बंद, बड़ी तदाद में सड़कों पर उतरे

Vijay Shrer

गोधरा कांड का मुख्य आरोपी फारुक भाणा गिरफ्तार

bharatkhabar