featured देश

आंध्र प्रदेश में बारिश से तबाही, 33 लोगों ने गवाई जान, कई ट्रेनें रद्द

download 1 1 आंध्र प्रदेश में बारिश से तबाही, 33 लोगों ने गवाई जान, कई ट्रेनें रद्द

आंध्र प्रदेश में बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 33 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 12 लोगों के गुमशुदा होने की खबर है। इसके अलावा राज्य के हजारों लोग बेघर हो गए हैं। साथ में रेल संपर्क भी खासा प्रभावित हुआ है।

100 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दक्षिण मध्य रेलवे ने बताया कि नेल्लोर के पास पादुगुपाडु में रेल की पटरियों को हुए नुकसान के कारण 100 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 29 ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है।

सरकारी डेटा के अनुसार, कड़प्पा में बारिश और बाढ़ से 20, अनंतपुर में 7, चित्तूर में 4 और एसपीएस नेल्लोर में 2 की मौत हो गई थी. नेल्लोर में अज्ञात व्यक्ति का शव सोमसिला जलाशय के पास मिला था। वहीं, कड़प्पा जिले में 12 लोगों के गुमशुदा होने की खबर थी. यहां सैकड़ों एकड़ में फैली फसल नष्ट हो गई, मवेशी बह गए और गांवों में कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं।

1366 गांव बाढ़ की चपेट में आए
कई नदियों और जलाशयों की उफान में आई भयानक बाढ़ की वजह बने हुए हैं। इससे कई लोग के बाढ़ में फंस गए थे, वायुसेना, एनडीआरएफ और अग्निशामक सेवाओं के कर्मियों ने आकस्मिक बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 4 शहर और 1366 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से 36,279 लोग प्रभावित हुए हैं, 2007 मकानों को नुकसान पहुंचा है, 1131 मकान डूब गए हैं।

PM ने कि सहायता पहुंचाने का वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं राज्य को सभी सहायता पहुंचाने का वादा किया।

Related posts

आज उत्तराखंड मना रहा अपना 22वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Nitin Gupta

वायरल वीडियो: चीन में एक फूड डिलिवरी ड्राइवर की बहादुरी से बची छह साल की बच्ची की जान

Rani Naqvi

LPG Cylinder Price: महंगाई का झटका, मई के पहले दिन LPG सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये से अधिक का इजाफा

Rahul