Uncategorized

कालाधन गिरोहः जाली नोट बनाने में राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष गिरफ्तार

fake notes कालाधन गिरोहः जाली नोट बनाने में राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष गिरफ्तार

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से लगातार कालाधन वालों को पकड़ने का क्रम जारी है। इसी के लेकर एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ताजा मामलों के अनुसार पुलिस ने नैशनल लोकमत पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद खुशी गांधी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस का आरोप है कि इन सभी लोगों ने पुराने नोटों को नए नोटाें में बदला है और साथ ही इनपर नकली नोटों को छापने का आरोप है।

fake-notes

मामला उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले का है, इसके बारे में बताते हुए मेरठ एसपी सिटी ने बताया है कि पुलिस ने दैनिक जांच के दौरान रुढ़की रोड पर मोदी अस्पताल के पास एक कार का चेकिंग के लिए रोका, कार संख्या एचआर 16 ई 0880 पर नेशनल लोकमत पार्टी का झंडा लगा हुआ था, कार से करीब 4 लाख 27 हजार के नकली 2000 और 500 के नोटाें का खेप पकड़ा गया है, इन नोटों को असली नोटों से बदलने को ले जाया जा रहा था। पुलिस के जांच पड़ताल में खुशी गांधी का नाम सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने खुशी गांधी के घर की तलाशी की गई जिसमें नोट बनाने के उपकरण, अधबने नोट और असलहे बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि नकली नोटों को छापने का असली सरगना खुशी गांधी ही है। खुशी ने नए नोटों को स्कैन कर नकली नोटों को छापना शुरु कर दिया। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह 40 हजार की असली करंसी के बदले एक लाख रुपये की नकली करंसी भी देता है।

Related posts

जनरल इलेक्शन 2019: सिर्फ 240 सीटों पर मतदान बाकी, जानें क्या है बड़ी वजह

bharatkhabar

सीएम रावत की उपस्थिति में फार्मा उद्योगों में रू0 7350 करोड़ के निवेश से सम्बंधित एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गये

Rani Naqvi

आज यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ

kumari ashu