featured देश यूपी

World Nature Conservation Day: स्वस्थ रहने के लिए ना करें प्रकृति से खिलवाड़…

World Nature Conservation Day: स्वस्थ रहने के लिए ना करें प्रकृति से खिलवाड़...

World Nature Conservation Day: 28 जुलाई आज पूरा देश विश्‍व प्रकृति संरक्षण दिवस मना रहा है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मानव समाज का आधार माना जाता है। क्योंकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण पृथ्वी की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

इसलिए मनाया जाता है प्रकृति संरक्षण दिवस

विश्‍व प्रकृति संरक्षण दिवस दुनिया से लुप्त हो रहे तमाम प्रकृति संबंधित जीव-जंतु पेड़-पौधे आदि को बचाने हेतु आम जनमानस के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है l आज के दिन का मुख्‍य उद्देश्‍य उन पशुओं और वृक्षों का संरक्षण करना है जो पूरे पृथ्वी से लुप्‍त होने के कगार पर आ गए है।

पृथ्वी के सुंदरता की वजह…

पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता जल, वायु, मिट्टी, खनिज, ऊर्जा, वनस्‍पति और जीव-जन्‍तु की उपस्थिति का देन है इसलिए अगर हमें अपने पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाना है तो उसके लिए पृथ्वी पर उपस्थित सीमित मात्रा में इन सभी चीजों को हम संरक्षित करके अपने पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता को बचा सकते हैं।

आने वाली पीढ़ी के लिए प्राकृतिक चीजों का रखना होगा ख्याल

आज के दौर में मनुष्य जाति अपने लाभ और स्वार्थ में आने वाली पीढ़ी को ना ध्यान देते हुए किस प्रकार से प्रकृति का दोहन कर रहा है इसका अंदाजा उसे शायद खुद भी नहीं है क्योंकि अगर इसका अंदाजा उसे होता तो शायद इतनी बड़ी गलती मनुष्य भूलकर भी नहीं करता l विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस ऐसे मनुष्यों को आत्मनिरीक्षण का अवसर भी देता है जिससे की प्रकृति का दोहन करने वाले मनुष्य अपने आने वाले पीढ़ियों के हित के लिए जागरूक होते हुए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर सके।

रहना है स्वस्थ तो प्रकृति से न करें खिलवाड़

प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे मनुष्य आज के दौर में ग्लोबल वार्मिंग, विभिन्न बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं, बढ़े हुए तापमान आदि के प्रकोप का सामना कर रहा है। अगर समय रहते हुए मनुष्य पृथ्वी पर प्रकृति द्वारा दिए गए अमूल्य उपहार के रूप में तमाम वह सारे संसाधन जिसका वह दोहन कर रहा है, अगर उसका संरक्षण नहीं करेगा तो आने वाले कुछ ही वर्षों में इसका खामियाजा मनुष्य जातियां को बड़े-बड़े बीमारियों से ग्रसित होकर भुगतना पड़ेगा।

Related posts

गंगा नदी पर 4 लेन के सेतु पुनर्निर्माण को केंद्र की मंजूरी

bharatkhabar

‘जिम्मेदार कौन?’ अभियान: ऑक्सीजन संकट पर प्रियंका गांधी के तीखे सवाल

Shailendra Singh

IND v AUS 2nd T20: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव

Rahul