featured देश भारत खबर विशेष

26/11 Mumbai Attack: 13वीं बरसी आज, गेटवे ऑफ इंडिया पर शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

26 11 Mumbai Attack 26/11 Mumbai Attack: 13वीं बरसी आज, गेटवे ऑफ इंडिया पर शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

26/11 Mumbai Attack || 26/11 यानी मुंबई में हुआ वह भयानक और दर्दनाक हमला जिसे आज भी भारत के इतिहास में सबसे भयानक आतंकी हमला माना जाता है। 26 नवंबर 2008 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुए इस हमले की आज 13वीं बरसी है। 13 वर्ष पहले इसी दिन मुंबई के समुद्री मार्ग से 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में प्रवेश किया और पूरे महाराष्ट्र में कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलाबारी की जिससे 18 सुरक्षाकर्मी समेत 166 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 

ये भी पढ़े: 3504 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने सीएम योगी पहुंचेंगे अयोध्या, विकास मॉडल पर करेंगे चर्चा

शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी के मौके पर मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में बने शहीद स्मारक पर आज सुबह 9:00 बजे हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही सुबह 10:45 बजे मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री दिलीप वलसे पटेल समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे।

मुंबई के इन स्थानों पर हुआ था हमला

  • 26/11 मुंबई हमले की शुरुआत रात 9:00 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर गोलीबारी के साथ शुरू हुई थी। इस दौरान आतंकियों ने एके-47 से लगातार 15 मिनट तक गोलाबारी की जिसमें मौके पर 52 लोगों की जान चली। इस दौरान 100 से अधिक लोग घायल हुए।
  •  इसके बाद करीब 10:30 बजे मुंबई के विले पारले इलाके में एक टैक्सी के अंदर बम रखकर आतंकवादियों ने टैक्सी ड्राइवर समेत एक यात्री की मौत कर दी। 
  • इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बोरीबंदर में भी एक टैक्सी को बम से उड़ा दिया। जिसमें टैक्सी ड्राइवर समेत दो यात्रियों की मौत हो गई इस घटना में करीब 15 लोग घायल हुए। 
  • साथ ही आतंकवादियों ने मुंबई के मशहूर ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमव हाउस में भी गोलीबारी की।

Related posts

बंगाल की शेरनी है ममता: संजय राउत, बंगाल में चुनाव न लड़ने का शिवसेना ने लिया फ़ैसला

Aman Sharma

टीडीपी का एनडीए से अलग होना दुर्भाग्यपूर्ण: अमित शाह

Rani Naqvi

चीनी जासूसी कांड का खुलासा, जानें देश में किस पर थी इसकी नजर

Trinath Mishra