featured उत्तराखंड

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 258 अभियुक्त गिरफ्तार

tomar कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 258 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज दिनांक 08 अप्रैल 2020 को प्रदेश में कुल 75 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 258 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1086 अभियोगों 4435 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 13151 वाहनों के चालान, 3499 वाहन सीज एवं 60.51 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

बता दें कि इससे पहले हरिद्वार जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अनावश्यक रूप से घूमने वाले 31 वाहनों का चालान किया गया। 18 वाहन सीज किए गए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गढ़वाल में 57 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रुद्रप्रयाग जिले में 17 लोगों के चालान किए गए। कोटद्वार में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों को सीज किया। इसी तरह उत्तरकाशी में 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दस वाहनों के चालान किए गए।

वहीं लॉकडाउन का फायदा उठाकर शहर में कई दुकानदार मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद खाद्य पदार्थ अधिक दाम पर बेचे जा रहा हैं। इसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। बीते रोज चार दुकानदारों के चालान किए गए। जिला प्रशासन ने आपूर्ति, बाट व मापतौल तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया है। यह टीम आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की निगरानी कर रही है। तय से अधिक दाम पर सामान बेचने पर टीम कार्रवाई कर रही है। शनिवार को टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया।

 

Related posts

NIA ने केरल में तीन जगहों पर मारा छापा, आतंकवाद से जुड़ी सामाग्री बरामद

bharatkhabar

दिल्ली-किसानों के पक्ष में खुलकर आए बीजेपी सांसद वरुण गांधी, सीएम योगी को लिखा पत्र

Neetu Rajbhar

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली और एनसीआर में फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

Rahul