featured दुनिया

पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 250 की हुई गिरफ्तारी

pitun पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 250 की हुई गिरफ्तारी

सोमवार को रूम में भ्रष्टाचार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेता अलेक्सी नावलनी समेत 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट पीटर्सबर्ग में सैकड़ों लोगों की रैली हो रही थी सभी लोग भ्रष्टाचार विरोध के मुद्दे पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने 150 लोगों की गिरफ्तार किया है और करीब 97 लोगों को मॉस्को में पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार विरोध कर रहे लोग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे ऐसे में पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश भी की थी लेकिन वह नहीं रुके।

pitun पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 250 की हुई गिरफ्तारी

आपको बता दें कि नावलनी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सख्त विरोधी हैं। ऐसे में नावलनी की पत्नी जूलिया ने ट्वीट कर बताया की जैसे ही उनके पति रैली में भाग लेने के लिए घर से निकले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी प्रवक्ता के अनुसार उनके कार्यालय की बिजली भी अधिकारियों ने काट दी है। वही नावलनी साल 2018 में होने वाले राष्ट्रपति उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने समर्थकों से मॉस्को में एकत्रित होने के लिए कहा था। नावलनी का कहना है कि वह अपनी रैली को शांतिपूर्ण ढंग से तेवरसकाया में करेंगे।

इस दौरान मॉस्को के प्रॉसिक्यूटर कार्यालय की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मॉस्को में अवैध प्रदर्शन करना कानून का सीधे-सीधे उल्लंघन होगा। कार्यालय द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अधिकारियों की चेतावनी को ना मान कर नावलनी ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने पर जोर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने नावलनी की गिरफ्तारी कर ली।

Related posts

संसद का एक अधिकारी निकला कोरोना संक्रमित, संसद की दो मंजिल सील

Rani Naqvi

हुरियारों और ब्रज की गोपियों के बीच आज खेली जाएगी विश्वप्रसिद्ध लठमार होली, जाने क्या है महत्व

Rani Naqvi

मुलायम सिंह के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर, इस सदस्य पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप!

Shailendra Singh