यूपी हेल्थ

पहले दिन 25 बूथों पर फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगा टिका

F33832E3 4F72 4BF8 BA7A 4055442B52AA पहले दिन 25 बूथों पर फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगा टिका

-5 फरवरी के बाद स्वस्थ कर्मियों को नही लगेगी वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है। वही बुधवार को पहले चरण में शामिल हेल्थ वर्कर को भी कोरोना की डोज लगाई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने एक मैक्रोप्लान तैयार किया है। जिसके तहत पहले दिन करीब तीन हजार फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगेगा। वही फ्रंट लाइन में शामिल सुरक्षा कर्मियों को उनके ही स्थान पर वैक्सीन लगेगी। इसके लिए 25 बूथ बनाए गए है। अफसरों का कहना है स्वस्थ कर्मियों को 4 और 5 फरवरी के बाद टिका नही लगेगा।

वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 5 फरवरी से शुरु होना है। जिसमें करीब 44 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल है। इसमें नगर निगम, पुलिस विभाग, रेवेन्यू विभाग आदि के करीब 39 हजार कर्मी के साथ करीब 5 हजार पंचायतीराज के कर्मचारी शामिल है। जिनको 5, 11, 12, 18 और 22 फरवरी को वैक्सीन लगनी है। वैक्सीनशन के नोडल डॉ एम के सिंह ने बताया कि इसके लिए 14 कॉल चैन तैयार की गई है। जो 33 केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन जिस लगनी उस दिन सुबह 8 बजे तक पहुचा देंगे। वही 4 फरवरी को 93 बूथों पर स्वस्थ कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी। वही 5 फरवरी को स्वस्थ कर्मियों के साथ-साथ फ्रंट लाइन वर्करों को भी कोरोना का टिका लगेगा। इसके लिए स्वस्थ कर्मियों के 71 बूथ बनाए गए है। वही फ्रंट लाइन वर्करों के लिए 25 बूथ अलग से बनाए गए है।

32 वीं बटालियन और सीआरपीएफ कैंप बनेंगे बूथ
एसीएमओ डॉ एमके सिंह ने बताया कि महानगर स्थित 32वीं बटालियन हाउस, कलेक्टर और बिजनौर सीआरपीएफ कैंप में कोरोना वैक्सीनेशन के बूथ बनाए जाएंगे। हर जगह कम से कम 2 बूथ बनाने की योजना है। वही हर बूथ पर 125 लाभर्थियों को वैक्सीन लगेगी। इस हिसाब से 4 फरवरी को 11,625 स्वस्थ कर्मी को तो 5 फरवरी को 3125 फ्रंट लाइन और 8,875 स्वस्थ कर्मियों को वैक्सीन लगेगी।

सिविल अस्पताल से भेजी 373 कर्मचारियों की सूची

स्वास्थ्य विभाग की कोरोना वैक्सीनेशन की सूची में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी के नाम छूटे हुए हैं। सिविल अस्पताल से 373 कर्मचारियों के नाम भेजे गये हैं, जिनका नाम वैक्सीनेशन की सूची में दर्ज नहीं है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके नंदा ने बताया कि उनके यहां 373 कर्मचारियों की सूची में नियमित आैर संविदाकर्मी शामिल हैं, जिनका नाम वैक्सीनेशन सूची में है। सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया कि 5 फरवरी के बाद किसी भी स्वस्थ कर्मी को कोरोना का टिका नही लगेगा।

Related posts

गर्भावस्था में मोटापा मां और बच्चे के लिए खतरनाक

Anuradha Singh

ओमिक्रोन से बेहाल भारत, पीएम मोदी की अध्यक्षता आज में होगी अहम बैठक

Neetu Rajbhar

बरेली: SRMS मेडिकल कॉलेज में चार दिवसीय कॉन्‍फ्रेंस वर्कशॉप, ICU समेत इन विषयों पर प्रशिक्षण

Shailendra Singh