featured बिहार

बिहार के 21  जिले कोरोना  से प्रभवित, अब तक मरीजों की कुल संख्या 223 पहुंची, 24 घंटों में 53 नए केस

कोरोना वायरस 2 बिहार के 21  जिले कोरोना  से प्रभवित, अब तक मरीजों की कुल संख्या 223 पहुंची, 24 घंटों में 53 नए केस

पटना। बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात तक बिहार में कोरोना के 53 नए मरीजों की पहचान हुई थी। अब प्रदेश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 223 पहुंच गई है। बिहार के 21  जिले इस बीमारी से प्रभवित हो चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 31 पीड़ित सिर्फ मुंगेर जिले में मिले है, वहीं 12 की पहचान बक्सर से हुई है। बिहार के औरंगाबाद,सारण और मधेपुरा पहली बार मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बिहार में करीब 86 हॉट स्पॉट उभर कर सामने आए हैं। कोरोना पीड़ितों के स्वस्थ होने के पूर्व इन क्षेत्रों को पूरी तरह सेनेटाइज किया जा रहा है ताकि कोरोना का प्रभाव क्षेत्र नही बढ़े। 

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनकी केस हिस्ट्री के दायरे में आने वाले सभी व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। राज्य की छह जांच लैब में इनकी जांच कराई जा रही है। विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी पहली रिपोर्ट में छह मरीजों के कोरोना पीड़ित होने की पहचान की गई। ये सभी मुंगेर के जमालपुर सदर बाजार निवासी है। इनमें 10, 52 एवं 70 वर्ष के तीन पुरुष तथा 18, 48 और 7 वर्ष की तीन महिलाएं शामिल हैं। दूसरी रिपोर्ट में बांका निवासी 36 वर्षीय युवक के पॉजिटव होने की बात सामने आई।

https://www.bharatkhabar.com/6-more-corona-patients-found-in-bihar-on-friday/

तीसरी में नालंदा के तीन व बक्सर के 2 मरीजों की पहचान की गई। इनमें नालंदा के अस्थावां के 28 वर्षीय पुरुष, बिहारशरीफ की 38 और 55 वर्ष की दो महिलाओं को पॉजिटव पाया गया। वहीं, बक्सर की दो पीड़िताओं में 6 साल की बच्ची और 60 वर्ष की महिला शामिल है। चौथी रिपोर्ट में मुंगेर के ही सदर बाजार के 15 व्यक्तियों को पॉजिटव पाया गया। इनमें 14, 18, 30, 30 और 46 वर्ष के पांच पुरुष तथा 10, 10, 12, 20, 23, 25, 30, 35, 37 और 38 साल की कुल 10 महिलाएं शामिल हैं।

किस किस जिले में मिले कोरोना मरीज : 

नालंदा, मुंगेर, सिवान , पटना, बेगुसराय, बक्सर, गया, भागलपुर, रोहतास, गोपालगंज, नवादा, सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, बांका, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद,सारण और मधेपुरा

45 पीड़ित घर वापस हुए

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब तक राज्य में कोरोना से पीड़ित 45 व्यक्ति ठीक होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं। फिर भी उन्हें 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रखा गया है।

मुंगेर में 1 से 29 संक्रमित

मुंगेर में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब 62 हो चुकी है। यह जिला कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक संक्रमित ने जिले के 29 लोगों को संक्रमित कर दिया तो दूसरे ने भी 13 व्यक्तियों को संक्रमित कर दिया।

Related posts

INDvWI: भारत ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला, रोहित सस्ते में आउट

mahesh yadav

Breaking News

कोरोना के बीच चीन को लगा सबसे बड़ा सदमा,चीनी का सबसे बड़ा रॉकेट पृथ्वी पर गिरा..

Mamta Gautam