Breaking News featured देश राज्य

राहुल गांधी, प्रियंका सहित 203 पर मुकदमा दर्ज, वर्दी फाड़ने का आरोप

Bharat Khabar | कोरोना| राहुल गांधी | Special News in Hindi | Latest and Breakingn News for Uttrakhand and Chhattisgarh

ग्रेटर नोएडा। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे हैं राहुल गांधी और कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी सहित तकरीबन 203 लोगों के खिलाफ एफआईआर  ग्रेटर नोएडा के इकोटेक पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है।

आपको बता दें कि जिस वक्त राहुल गांधी हाथरस में रेप पीड़िता के गांव के लिए कुछ कर रहे थे तो नोएडा में ही पहले उन्हें रोका गया, नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज का प्रयोग किया जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं कुछ उठे लगी। उसके बाद राहुल गांधी अपना काफिला वहीं छोड़ आगे बढ़ गए।

लेकिन अंततः पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई और इस दौरान वह गिर गए थे। अप पुलिस ने बताया है कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, उनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, सचिन पायलट और 153 अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

गौतम बुध नगर के पुलिस ने बताया है कि थाना ईकोटेक पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें कोतवाली beta-2 की सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है।

धारा 144 का उल्लंघन करने महामारी के दौरान आम लोगों को जीवन संकट में डालने संबंधित आईपीसी की धारा 188 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल यात्रा के लिए विशाखा श्री शारदा पीठ आश्रम में विशेष पूजा

Rahul

यूक्रेन में फंसी मध्यप्रदेश की MBBS की छात्रा शचि शर्मा, पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार

Rahul

भारतीय टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, पांचवे टेस्ट के लिए जल्द होगा फैसला

Neetu Rajbhar