featured देश

 यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती हूं:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी  यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती हूं:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती है। शनिवार देर रात कांग्रेस दफ्तर से घर वापस जाते समय पत्रकारों से उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी के साथ बर्बर व्यवहार नहीं करना चाहिए। इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कई बार कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी का नाम लिया। तिवारी रोजाना पार्टी दफ्तर आते हैं और हर कार्यक्रम में पार्टी का झंडा लहराते हैं। प्रियंका गांधी रविवार को भी लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। शनिवार को एसआर दारापुरी के घर से वापस आने के बाद रात 10 बजे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Related posts

निर्भया के दोषियों की फांसी के रूकने पर मल्लिका शेरावात ने दिया बयान, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

ट्रंप ने जी-20 सम्मेलन को बताया अत्याधिक सफल

Srishti vishwakarma

इन शर्तों पर जम्मू-कश्मीर में हिरासत में रह रहे नेताओं को किया गया रिहा

Rani Naqvi