featured धर्म

Holi 2021: इस बार होगी बेहद खास, 499 साल बाद बन रहा है होली पर दुर्लभ योग

holi 4 Holi 2021: इस बार होगी बेहद खास, 499 साल बाद बन रहा है होली पर दुर्लभ योग

इस वर्ष होली पर 499 वर्षों बाद एक बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। इसके साथ ही दो बहुत ही खास संयोग भी बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली 29 मार्च 2021 को मनाई जायेगी, इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि भी पड़ रही है।

साथ ही इसी दिन ध्रुव योग का भी निर्माण भी हो रहा है। इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही अमृतसिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।

इस बार होली सर्वार्थसिद्धि योग के साथ-साथ अमृतसिद्धियोग में मनाई जायेगी। ऐसा दुर्लभ योग 499 साल बाद बन रहा है। इसके पहले यह दुर्लभ योग 03 मार्च 1521 को पड़ा था। दशकों बाद होली पर सूर्य, ब्रह्मा और अर्यमा के साक्षी रहेंगे। यह दूसरा दुर्लभ योग है।

राशि के अनुसार करें होलिका की पूजा

1- मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।
2- वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें।
3- मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।
4- कर्क के लोग लोहबान की आहुति दें।
5- सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।
6- तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें।
7- धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।
8- मकर व कुंभ वाले तिल को होलिका दहन में डालें।

होलिका दहन के दिन बन रहे ये अशुभ मुहूर्त-

1- राहुकाल- 5:06 मिनट से 6:37 मिनट तक
2- यम गण्ड- 12:32 मिनट से 2:03 मिनट तक
3- कुलिक- 3:34 मिनट से 5:06 मिनट तक
4- दुर्मुहूर्त- 04:59 मिनट से 05:48 मिनट तक
5- वर्ज्यम्- 01:06 मिनट से 02:32 मिनट तक

होलिका दहन 2021 का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से रात्रि 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

PANDIT AKSHAY SHARMA Holi 2021: इस बार होगी बेहद खास, 499 साल बाद बन रहा है होली पर दुर्लभ योग

(पंडित अक्षय शर्मा)

Related posts

अयोध्या धाम में सीएम केजरीवाल का हो रहा है विरोध, अज्ञात लोगों ने पोस्टर पर पोती कालिख

Neetu Rajbhar

रूद्रपुर: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 10 लोग हिरासत में

pratiyush chaubey

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में एक जवान शहीद

Breaking News