featured यूपी

व्यापारी से मांगी गयी 20 लाख की रंगदारी,6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

vyapari व्यापारी से मांगी गयी 20 लाख की रंगदारी,6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक व्यापारी से करीब 6 दिन पहले फोन पर 20 लाख रूपये की रंगदारी मांगी जाती है,डरा सहमा व्यापारी पुलिस से शिकायत करता है,लेकिन कार्रवाई के नाम पर आज तक कुछ नहीं होता।

बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यापारी को छ: दिन बाद भी पुलिस की तरफ से कोई जानकारी तक उपलब्ध नहीं करायी गयी। जबकि पुलिस का दावा था कि जल्द से जल्द रंगदारी मांगने वाले आरोपितो की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।

निगोहा क्षेत्र  के सर्राफा व्यापारी शंकर सोनी  ने पुलिस से लिखित शिकायत में बताया था कि  5  जुलाई को  उनसे फोन पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी,इतना ही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने पैसे ना देने की स्थिति में  परिवार सहित  हत्या कर देने की धमकी भी दी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन जब 72 घंटे बीत जाने के  बाद भी  स्थानीय पुलिस आरोपितों का सुराग नहीं लगा पायी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने  बीते गुरूवार को  पीड़ित  सर्राफा व्यापारी  के साथ  एसपी ग्रामीण से मुलाकात कर आरोपितों को पकड़ने तथा सर्राफा व्यापारी  की दुकान  एवं उसके परिवार  के सदस्यों की सुरक्षा  के लिए  पर्याप्त पुलिस बल लगाने की भी अपील की थी।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों को पकड़ना तो दूर पीड़ित को सुरक्षा भी नहीं दे पायी है।

Related posts

सड़क विक्रेताओं के स्थान को व्यवस्थित करने के लिए एमसीडी करेगा सर्वेक्षण: केजरीवाल

Trinath Mishra

कई सुविधाओं से लैस होंगे ये 88 गांव, तैयारी में जुटा लखनऊ नगर निगम

Shailendra Singh

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण से लगातार बढ़ रही मरने वाले लोगों की संख्या, एक लाख के पार 

US Bureau