दुनिया

मिस्र के सिनाई में विस्फोटक हमले में 2 जवानों की मौत

Exipt blast मिस्र के सिनाई में विस्फोटक हमले में 2 जवानों की मौत

काहिरा। मिस्र में उत्तरी सिनाई के शेख जुवेद शहर में सेना के एक बख्तरबंद वाहन पर हमला किया गया, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई। एक सूत्र के अनुसार, हमला उस दौरान हुआ, जब सुरक्षा बल रफा और शेख जुवेद शहरों में इस्लामिक आतंकवादियों के ठिकानों पर दबिश दे रहे थे। इस हमले में सेना के कई जवान घायल हुए हैं और उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण मरने वाले जवानों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

exipt-blast

मिस्र में, विशेषकर उत्तरी सिनाई में आतंकवादी हमलों के मामले बढ़ रहे हैं। 2013 में इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से जारी इन हमलों में सेना तथा पुलिस के सैकड़ों जवानों की जान गई है। अधिकांश हमलों की जिम्मेदारी सिनाई के इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकवादी संगठन ने ली है।

मिस्र में सैन्य बलों ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया था, जिसमें 15 अक्टूबर को करीब 100 जिहादी मारे गए थे। उसी दिन आतंकवादियों ने भी सैन्य बलों को निशान बनाकर हमला किया, जिसमें करीब 20 जवानों की जान चली गई।

Related posts

पीएम मोदी ने चीन से दिया शांति का संदेश

Pradeep sharma

पाकिस्तान की राजधानी समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

kumari ashu

पीएम के मुरीद ट्रंप ने मोदी को किया फोन, चुनाव में जीत की दी बधाई

shipra saxena