Breaking News featured दुनिया देश साइन्स-टेक्नोलॉजी

इन 2 वैज्ञानिकों को मिला रसायन का नोबेल पुरस्कार

रसायन का नोबेल पुरस्कार

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ट कार्य करने पर हर साल नोबेल पुरस्कार दिया हैं। इस साल भी सर्वश्रेष्ट कार्य के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई हैं। रसायन विज्ञान वर्ष 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांस की वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और यूनाइटेड स्टेट्स की जेनिफर डोडना को मिला हैं।

इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डोडना को इस साल का नोबेल पुरस्कार ‘जीनोम एडिटिंग’ की पद्धति का विकास करने के लिए मिला हैं। बता दें कि रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डोडना ने CRISPR-Cas9 DNA “कैंची” के रूप में पहचाना जाने जाना वाला ‘जीनोम एडिटिंग’ तकनीक को विकसित किया हैं।

नए कैंसर उपचारों में कर रहा योगदान

नोबेल ज्यूरी ने कहा, “इनके प्रयोग से शोधकर्ता जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों के DNA को अत्यधिक उच्च परिशुद्धता के साथ बदला जा सकता है। इस तकनीक का जीवन विज्ञान पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ा है, नए कैंसर उपचारों में योगदान कर रही हैं और विरासत में मिली बीमारियों के इलाज के सपने को सच कर सकता हैं।”

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

स्टाकहोम में ‘स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज’ के पैनल ने बुधवार को विजेताओं की घोषणा की हैं। नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि प्रदान की जाती हैं। स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा हैं। ब्लैक होल संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला हैं।

ब्रिटेन के रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल संबंधी खोज के लिए तथा जर्मनी के रीनहार्ड गेंजेल और अमेरिका की एंड्रिया गेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ‘सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला हैं।

जानें ‘हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज’ के लिए किन तीन वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार

‘अल्फ्रेड नोबेल’ की याद में दिया जाता हैं ‘नोबेल पुरस्कार’

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक ‘अल्फ्रेड नोबेल’ की याद में ‘नोबेल पुरस्कार’ दिया जाता हैं, जो शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार हैं। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि भी प्रदान की जाती हैं। ‘अल्फ्रेड नोबेल’ ने अपने जीवन में कुल 355 आविष्कार किये, जिनमें डायनामाइट का आविष्कार भी था।

Related posts

एक दम्पति ने अनाथालय से नवजात बच्ची को गौद लेकर किया सराहनीय कार्य, कोरोना काल में छोड़ दी थी लावारिस

Trinath Mishra

शत्रुघ्न ने ट्रंप के जरिए पीएम मोदी पर साधा निशाना, बताया- जुमलेबाज

rituraj

Uttarakhand IAS-PCS Transfer: उत्तराखंड में 23 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Rahul