पंजाब

कांग्रेस नेताओं ने किया आचार सहिंता का उल्लंघन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

crime 2 कांग्रेस नेताओं ने किया आचार सहिंता का उल्लंघन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना। पंजाब में 48 पोलिंग बूथों पर आज दोबारा मतदान हो रहे हैं। प्रशासन चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। चुनावों के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही निगरानी के बीच पुलिस ने 2 कांग्रेसी नेताओं को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लाली मजीठा की हिमायत में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पैसे और शराब बांटे जा रहे थे। पैसे और शराब बाटंते हुए लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस नेउप-प्रधान बलविन्द्र सिंह सरपंच मरड़ी कलां को चुनाव आब्जर्वर ने उसके घर में शराब की 2 पेटियां भी बरामद की है।

crime 2 कांग्रेस नेताओं ने किया आचार सहिंता का उल्लंघन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके अलावा कांग्रेस देहाती के एक और उप-प्रधान मोहन सिंह निबरविंड को गांव पन्नवे में वोटरों को पैसे बांटते हुए गांव वासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जिसको अब पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसी तरह कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश गब्बर मजीठा रोड़ी में वोटरों को पैसे बांटते समय एस.पी. मजीठा की तरफ से पकड़ा गया।

दोनों कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया को बताया कि दोनों नेताओं पर चुनावों के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

टाइटलर ने करवाया सिखों का नरसंहार, किया जाए गिरफ्तार: कौर

Breaking News

Chandigarh Municipal Corporation Election: चंडीगढ़ निगम चुनाव में पहली बार उतरी AAP, BJP मेयर को हराकर बिखेरा जलवा

Neetu Rajbhar

भटिंडा पुलिस को मिली राहत,शादी की सालगिरह और जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी

Arun Prakash