देश featured राज्य

आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी बनी करनाल की महिला, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी किया ट्टीट

आयुष्मान भारत योजना आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी बनी करनाल की महिला, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी किया ट्टीट

नई दिल्ली। 15 अगस्त कोन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गरीबों के कल्याण में शुरू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना) की पहली लाभार्थी हरियाणा के करनाल की एक महिला बनी जिसकी ओर से इस योजना को काफी अच्छी योजना बताया गया है। आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से भी ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी गई।

आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी
आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी


आपको बता दें कि ये योजना 25 सितंबर से ये पूरे देश में लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ बीमा मिलेगा। इससे पहले ही इस योजना को पहली लाभार्थी मिल गई है। हरियाणा के करनाल में कल्पना चावला सरकारी अस्पताल में जन्मी बच्ची इस योजना की पहली लाभार्थी है। 19 दिन की करिश्मा का जन्म 15 अगस्त को हुआ। बच्ची की मां मौसमी का कहना है कि सभी चिकित्सा खर्चों को वहन सरकार करेगी। यह योजना बहुत अच्छी है।’ आयुष्मान भारत हरियाणा ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया, ‘करनाल, हरियाणा की बेबी करिश्मा आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी के रूप में आई है। माता-पिता और भारत की इस बेटी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।’


 ये भी पढ़ें:-

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर में किया इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ

खिलाड़ियों के जोरदार प्रदर्शन से गदगद हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कहा, भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा है

Related posts

18 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

अभिनव कश्यप ने सलमान खान के बीइंग ह्यूमन को लेकर अपने एक पोस्ट में किया बड़ा खुलासा

Rani Naqvi

सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

bharatkhabar