featured देश राज्य

चुनाव आयोग को 194 नेताओं ने दी पैन कार्ड की गलत जानकारी

ुप चुनाव आयोग को 194 नेताओं ने दी पैन कार्ड की गलत जानकारी

नई दिल्ली : देश में राजनीतिक दलों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। देश के करीब 194 नेताओं ने चुनाव आयोग को पैन कार्ड की गलत जानकारी दी है। इनमें 6 पूर्व मुख्यमंत्री, 10 कैबिनेट मंत्री, 8 पूर्व मंत्री, 54 वर्तमान विधायक, 102 पूर्व विधायक, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व सांसद और एक उप-मुख्यमंत्री शामिल हैं।

ुप चुनाव आयोग को 194 नेताओं ने दी पैन कार्ड की गलत जानकारी

29 छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं के नाम शामिल

कोबरा पोस्ट की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ये नेता देश की 29 छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं। इनमें भाजपा के 41 नेता शामिल हैं, जिसमें 13 विधायक, 15 पूर्व विधायक, 9 मंत्री, 1 पूर्व स्पीकर, एक पूर्व मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक राज्यपाल शामिल हैं। वहीं बात करें कांग्रेस की तो कुल 72 नेताओं ने चुनाव आयोग को पैन कार्ड का गलत विवरण दिया है, जिनमें 13 विधायक, 48 पूर्व विधायक, एक मंत्री, 5 पूर्व मंत्री, 4 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व डिप्टी स्पीकर शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के 12 नेता शामिल

क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की बात करें तो समाजवादी पार्टी के 12 नेता हैं, जिनमें एक 1 मौजूदा विधायक और 11 पूर्व विधायक शामिल हैं। बसपा के 8 नेताओं ने गलत पैन विवरण दिया है, जिनमें 1 मौजूदा विधायक और 7 पूर्व विधायक का नाम शामिल है। बिहार की सत्ताधारी दल जेडीयू के 6 नेताओं में 3 विधायक, 1 पूर्व विधायक और 1 पूर्व मंत्री और एक पूर्व सांसद शामिल हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, पैन कार्ड का फर्जी विवरण देने वालों में, मध्य प्रदेश के 17, बिहार के 15, असम के 13, उत्तराखंड के 14, हिमाचल प्रदेश के 12, राजस्थान के 11 नेता शामिल हैं। बड़े नेताओं में तरुण गोगोई, भूमिधर बर्मन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और कई मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों के नाम शामिल हैं। वर्तमान में मंत्रियों की बात करें तो राजस्थान की बीना काक, बिहार के नंद किशोर यादव, महाराष्ट्र के विजय कुमार, हरियाणा की कविता जैन और हिमाचल प्रदेश के किशन कपूर का नाम प्रमुख है।

वेबसाइट ने खुलासा किया है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग पैन नंबर दिए थे। हिमाचल के ही पाचं बार के विधायक और मंत्री रहे किशन कपूर ने भी 2007 और 2012 के चुनावों में अलग-अलग पैन नंबर दिया था। कोबरा पोस्ट के खुलासे में, हरियाणा की मौजूदा खट्टर सरकार की मंत्री कविता जैन ने 2009 और 2014 के चुनावों में अलग-अलग पैन नंबर दिया था।

Related posts

इन चार महान बलिदानियों ने काकोरी काण्ड से हिला दी थी अंग्रेजी हुकुमत

Rani Naqvi

गुरुग्राम में स्कूल के टॉयलेट में मिला 7 साल के मासूम का शव, पुलिस जांच में जुटी

Rani Naqvi

 cannes film festival 2018 – ट्रांसपेरेंट गाउन में कंगना का स्टनिंग लुक

mohini kushwaha