धर्म

19 अगस्त 2021: आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

aaj-ka-rashifal-
मेष

घर में उत्साह का माहौल रहेगा। मेहमानों का आगमन भी हो सकता है या आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उपहार के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

वृष

आपको कोई नई जिम्मेदारी नई असाइनमेंट मिलने की संभावना भी है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गर्म रह सकता है । सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन

आपका जिंदगी के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा और आपके विचारों की सराहना की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क

जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं, उनके लिए समय महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।

सिंह

कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी और शत्रुओं का दमन होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं। जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं।

कन्या

मीडिया व लेखन जगत से जुड़े लोगों को भी सुनहरी अवसर मिलेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर हासिल होगा। बेरोजगारों को नई जॉब का आफर मिल सकता है।

तुला

नया बिजनस करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने की जरूरत है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा।

वृश्चिक

किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग भी है। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। पढ़ाई के लिहाज से भी समय अनुकूल है ।

धनु

प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं, तो थोड़ा रुक लें। विवाद से बचें। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।

मकर

बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा निवेश करने का यह सुनहरी मौका है। शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ

विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि पढ़ाई के मामले में कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा। व्यापारी वर्ग को पार्टनरशिप में मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

मीन

कार्यस्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा। लेकिन वाहन सावधानी के साथ चलाएं और व्यर्थ के विवाद से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

Related posts

जाकिर नाइक जल्द होगा कानून की कैद में, NIA ने दाखिल किया आरोप पत्र

Arun Prakash

Karwa Chauth 2021 : जानें कब है करवा चौथ का व्रत? और किस मुहूर्त में करें पूजा

Kalpana Chauhan

21 जून के सूर्य ग्रहण में इन राशियों के जातक रहे सबसे ज्यादा सावधान..

Mamta Gautam