featured देश

कोरोना संकट: लगातार तीसरे दिन 18 हजार से ज्यादा नए केस, 97 लोगों की गई जान

corona virus 1 कोरोना संकट: लगातार तीसरे दिन 18 हजार से ज्यादा नए केस, 97 लोगों की गई जान

नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट एक बार फिर गहराने लगा है। देश में लगातार तीसरे दिन 18 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए है। पिछले 24 घंटे में 18 हजार 599 नए केस सामने आए हैं। जबकि 97 लोगों की जान चली गई। तो वहीं 14 हजार 278 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को 18 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आए थे।

एक करोड़ 12 लाख के पार संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 हो गए हैं। हालांकि इस बीच एक करोड़ 8 लाख 82 हजार 798 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। तो वहीं एक लाख 57 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 88 हजार 747 हो गई है। यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है।

22 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

इंडियन काउंसिल मेडिकल ऑफ रिसर्च (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 22 करोड़ 19 लाख 68 हजार 271 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 5 लाख 37 हजार 764 लोगों के सैंपल कल टेस्ट किए गए थे। 22 करोड़ से ज्यादा लोगों क वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

महाराष्ट्र में एक दिन में नए केस 11 हजार पार

देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है। यहां पर एक बार फिर तेजी से कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों तक 10 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन आज रिकॉर्ड तोड़ दिया है, पिछले 24 घंटे में 11 हजार 141 नए केस दर्ज किए गए हैं। 16 अक्टूबर के बाद पहली बार इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की जान चली गई।

दिल्ली में भी बढ़े केस 

दिल्ली में कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे में 286 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। दिल्ली में संक्रमण की दर इस वक्त 0.31 फीसदी है। इससे पहले शनिवार को भी राज्य में 321 नए मामले सामने आए थे। जो करीब डेढ़ माह में एक दिन में सामने वाले सर्वाधिक केस थे। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हजार 921 पार पहुंच गई है। फिलहाल 1 हजार 803 केस एक्टिव हैं जिनका उपचार चल रहा है।

अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 68 लाख 17 हजार 145 पहुंच गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है जहां पर दो करोड़ 89 लाख 91 हजार 991 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 5 लाख 24 हजार 987 लोगों की मौत हुई है तो वहीं संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर भारत है जहां पर एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Related posts

28 दिनों बाद आर्यन खान जेल से रिहा, शाहरुख के साथ मन्नत के लिए रवाना

Rahul

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की जोड़ी ने कर दिया कमाल

pratiyush chaubey

Pakistan News: बलूचिस्तान के पंजगुर में विस्फोट, यूसी चेयरमैन समेत 7 लोगों की मौत

Rahul