featured देश

कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 100 लोगों की मौत

corona कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 100 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए है। देश में पिछले 24 घंटे में 18 हजार 711 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि की इस बीच 14 हजार 392 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। तो वहीं पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की जान चली गई। शनिवार को भी 18 हजार से ज्यादा केस सामने आए थे।

एक करोड़ 12 लाख के पार संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 10 हजार 799 हो गई है। तो वहीं कुल एक लाख 57 हजार 756 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच एक करोड़ 8 लाख 68 हजार 520 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। देश में एक्टवि केस की संख्या भी बढ़ती जा रही है। एक लाख 84 हजार 523 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में 10  हजार से अधिक नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन राज्य में 10 हजार 187 के सामने आए हैं। जबकि 47 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 लाख 8 हजार 586 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में विदर्भ, पुणे और मुम्बई में तेजी से नए मामले सामने आने से पिछले 13 दिनों में एक लाख मामले आ चुके हैं।

22 करोड़ से ज्यादा सैंपल के टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ICMR) के मुताबिक देश में 6 मार्च तक 22 करोड़ 14 लाख 30 हजार 507 लोगों को सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से कल 7 लाख 37 हजार 830 सैंपल टेस्ट किए गए थे।

22 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

2 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका 2 करोड़ 9 लाख 22 हजार 344 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 64 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। आप को बता दें की देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर भारत

एक्टिव केस के मामले में भारत 13वें नंबर से 12 नंबर पर आ गया है। जबकि दुनिया में कोरोना प्रभावित देशों की बात करें तो भारत अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। रिकवरी रेट के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद भारत है

Related posts

स्वायत्त शासन मंत्री ने भूमिगत मेट्रो के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए

mahesh yadav

चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड की बुखार से मौत, 11 साथी संक्रमित, जानिए कहां का है मामला

Shailendra Singh

सलमान खान बोले- उस लड़की को प्रपोज करता तो आज दादा बन गया होता

Aman Sharma