Breaking News featured दुनिया देश

त्रिपुरा में घुसपैठ कर रहे 18 रोहिंग्या गिरफ्तार, दिल्ली जाने की थी तैयारी

rohingya त्रिपुरा में घुसपैठ कर रहे 18 रोहिंग्या गिरफ्तार, दिल्ली जाने की थी तैयारी

अगरतला। त्रिपुरा के रास्ते देश में अवैध रूप से घुस रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को त्रिपुरा में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक खोवाई जिले में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत 18 रोहिंग्या देश में अवैध तौर पर घूसपैठ कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में घुसे रोहिंग्या नौकरी पाने के लिए दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। त्रिपुरा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रंजीत देबनाथ ने बताया कि वास्तव में उनके पास ये खबर थी की मुस्लिम सुमदाय के कुछ लोग बाहर से आ रहे हैं।
rohingya त्रिपुरा में घुसपैठ कर रहे 18 रोहिंग्या गिरफ्तार, दिल्ली जाने की थी तैयारी

उन्होंने बताया कि ये लोग बस से गुवाहाटी जा रहे थे इसी दौरान हमने बस को रुकवाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सर्च के दौरान हमें चार बच्चों के साथ 11 पुरुष, तीन महिलाएं मिली जो म्यांमार के थे। उनमें से 6 के पास पहचान पत्र थे,लेकिन शेष के पास पहचान पत्र नहीं थे। पहचान पत्रों के जरिए ये खुलासा हुआ है कि ये सब म्यांमार के नागरिक हैं और भारत में शरण लिए हुए हैं। उनकी गतिविधि संदिग्ध थी इसलिए हमने उनसे पूछताछ की।

गिरफ्तार हुए एक रोहिंग्‍या सैफुल्‍ला ने कहा कि मैं यहां अपनी बहन के साथ हूं और 6 माह पहले भारत आया था। यहां मैं दिल्‍ली में रुका हुआ हूं। वैसे हम म्‍यांमार से हैं और यहां काम की खोज में आए हैं। हम 8-10 दिन पहले अगरतला पहुंचे लेकिन ये जानकारी नहीं कि कौन सी सीमा से हम दाखिल हुए थे। यहां से 170 किमी की दूरी पर इस साल 6 रोहिंग्‍या शरणार्थियों को उत्‍तर त्रिपुरा के धर्मानगर रेलवे स्‍टेशन से गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

तुर्की: पुलिस स्टेशन में बम विस्फोट, 11 की मौत

bharatkhabar

सोनम की शादी में भी छाए नवाब तैमूर अली खान, कुछ इस अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते आए नजर

rituraj

बेंगलुरु टेस्ट : लंच तक भारत ने 2 विकेट पर 72 रन बनाये

kumari ashu