featured यूपी राज्य

राम जन्मभूमि पर छाया कोरोना का संकट, मंदिर के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

अयोध्या राम जन्मभूमि पर छाया कोरोना का संकट, मंदिर के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

अयोध्या से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल अयोध्या पर अब कोरोना संकट मंडराने लगा है।

अयोध्या। अयोध्या से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल अयोध्या पर अब कोरोना संकट मंडराने लगा है। राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास को कोरोना हो गया है उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि प्रदीप दास मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का शिष्य हैं। वहीं राम मंदिर की सुरक्षा में जो पुलिसकर्मी लगे हुए थे उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

बता दें कि प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से साथ उनके चार और पुजारी राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की सेवा करते हैं। इन्ही 4 पुजारियों में से प्रदीप दास कोरोना  संक्रमित पाए गए। फिलहाल पुजारी प्रदीप दास को उनके घर में क्वारनटीन किया गया है। साथ ही जो 16 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनको भी होम क्वारनटीन किया गया है।

https://www.bharatkhabar.com/yes-bank-captured-anil-ambanis-headquarters-in-mumbai/

वहीं आपको बता दें कि 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि पूजन होने वाला है। जिसमें पीएम मोदी शामिल होकर मंदिर की आधारशिला रखेंगे। साथ ही पीएम मोदी के साथ इस भूमि पूजन में 200 लोग शामिल होंगे। कोरोना महामारी के चलते राम जन्मभूमि पूजन में ज्यादा लोगों को न्यौता नहीं दिया गया है। सिर्फ कुछ बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया गया है।

 

वहीं राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम में 200 लोगों को 50-50 लोगों के बैच में बांटा गया है। 200 लोगों को अलग-अलग ब्लॉक में मौजूद होंगे। 50 की संख्या में देश के बड़े साधु-संत मौजूद रहेंगे, 50 की संख्या में देश के बड़े नेता और आंदोलन से जुड़े लोग रहेंगे। इनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह शामिल हैं।

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन यूं तो 5 अगस्त को होगा, मगर 3 अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो जाएगा। यहां दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की जाएगी कि वो अपने घरों के बाहर दिए जलाएं।

Related posts

अल्मोड़ा : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गांधी पार्क में किया धरना प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग

Neetu Rajbhar

लखनऊ की युवती की धोखे से मुंबई में शादी, फिर हुआ ये बड़ा खुलासा

Shailendra Singh

देश में 588 खिलाड़ियों को पेंशन मिल रही है-खेलमंत्री

mahesh yadav