गाजियाबाद। मुरादनगर के श्मशान कांड पर सीएम योगी के एक्शन के बाद लगातार आरोपियों पर सिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
आपको बता दें कि ठेकेदार अजय त्यागी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसने मोर्च महिने में नगर पालिका के ईओ,जेई को 16 लाख की रिश्वत दी थी। दलाल अजय त्यागी ने बताया कि हम लोगों ने श्मशान के बजट में से गिरोह बनाकर लूट की. त्यागी।
अजय त्यागी को पुलिस की कस्टडी में महिला ने जूतों से पीटा। आपको बता दें कि महिला के ही पिता की अंत्येष्टि में छज्जा गिरने से 25 लोगों की हुई थी। पुलिस अयज त्यागी को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंची तो पूनम वहां पहले से मौजूद थी।
दरअसल पूनम के पति भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती हैं। जैसे ही पूनम ने अयज त्यागी को देखा पूनम का गुस्सा फूट पड़ा और पूनम ने वहीं पुलिस के सामने अजय त्यागी को जूतों से पीटा।