featured देश

15th अगस्त को बनेगा एक नया इतिहास| न्यूयोर्क में भी लहरेगा तिरंगा|

india flag 15th अगस्त को बनेगा एक नया इतिहास| न्यूयोर्क में भी लहरेगा तिरंगा|

15th अगस्त को बनेगा एक नया इतिहास| न्यूयोर्क में भी लहरेगा तिरंगा

जिस साल 2020 को इतना बुरा भला कहा जा रहा है वही 2020 में एक नया इतिहास रचा जाएगा | भारत के साथ साथ 15th अगस्त (Independence Day 2020 ) को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर (Times Square) पर भी तिरंगा लहराया जाएगा (INDIAN FLAG HOISTING)| अब अमेरिका में भी एफ.आइ.ए की तरफ से तिरंगा झंडा फेहराया जाएगा |
भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफ.आइ.ए) ने यह जानकारी दी | इस मौके के मुख्या अथिति भारत के महावाणिज्य दूत रंधीर जायसवाल होंगे | एफ.आइ.ए ने एक और जानकारी दी है की टाइम्स स्क्वायर पर सिर्फ तिरंगा ही नहीं फेहराया जाएगा बल्कि साथ ही इस बार भी 14th अगस्त को नारंगी, सफेद और हरे रंग की लाइटों से एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को रोशन किया जाएगा| (एफ.आइ.ए) सबसे बड़े संगठन की स्थापना 1970 में हुई थी | और इस साल फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन मना रहा है अपना स्वर्ण जयंती वर्ष । संगठन का कहना है की है की टाइम्स स्क्वायर में तिरंगा झंडा फेहराया जाना भारतीय अमेरिकी-समुदाय की देश भक्ति बढ़ने का प्रतिक है |

एक वर्चुअल स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी 15 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा की जाएगी | इस कार्यक्रम का प्रसारण लाइव किया जाएगा | इसमें केवल भारतीय समुदाय के सदस्यों को ही नहीं भारतीय दोस्तों को भी किया गया है आमंत्रित |

Related posts

भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 20 आतंकियों को मारा !

shipra saxena

लखनऊ: 48 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानकारी के लिए पढ़ें खबर

Shailendra Singh

डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात से पहले तानाशाह किम जोंग उन चीन की चार दिवसीय यात्रा पर

Rani Naqvi