featured यूपी

किशोर की हत्या से दहला फतेहपुर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

किशोर की हत्या से दहला फतेहपुर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

फतेहपुर: फतेहपुर जिले में हत्यारों ने नए थानाध्यक्ष को चुनौती देते हुए किशोर को मौत के घाट उतार दिया। मामले पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी भी हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले पर पुलिस उपाधीक्षक गयादत्त तिवारी का कहना है कि मृत किशोर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।

जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में वीरेंद्र सिंह अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के अनुसार, एक माह पहले वीरेंद्र का 13 वर्षीय पुत्र विनय गांव के ही भानू के यहां चक्की में गेंहू पिसवाने गया था। यहीं पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद दोनों के परिजनों के बीच भी तू-तू, मैं-मैं हुई थी।

खेत में मिला लापता किशोर का शव

रविवार को अचानक विनय लापता हो जाता है। इसी बीच सोमवार को देर शाम खेत से उसका शव बरामद होता है। जानकारी के अनुसार, देर शाम गांव वाले जब खेतों की ओर गए तो उन्हें किसी का शव पड़ा दिखाई दिया, जिसपर नजदीक से जाकर देखने पर पता चला कि यह शव विनय पुत्र वीरेंद्र का है। इस पर लोगों ने वीरेंद्र के घर सूचना पहुंचाते हुए पुलिस को जानकारी दी। मौके पर वीरेंद्र के छोटे भाई राम सिंह और पुलिस जा पहुंची। यहां पर राम सिंह ने विनय की शिनाख्त की।

किशनपुर थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि, राम सिंह ने अपने भतीजे के लापता होने की सूचना दी थी। जिसपर रविवार को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए खोजबीन की जा रही थी, तभी किशोर का शव खेत से बरामद हुआ। मामले पर भानू, इंद्रजीत, अयोध्या प्रसाद, विमल और रामदत्त के खिलाफ तहरीर मिली है। जिसमें इन सभी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही होगी।

Related posts

डांस सिखाने ले गए आरोपियों ने कराया लिंग परिवर्तन, महीनों तक बनाया हवस का शिकार

Aman Sharma

गोरखपुर कांड ‘सामूहिक बालहत्या’ और स्वतंत्रता का अपमान- शिवसेना

Pradeep sharma

आगरा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Rani Naqvi