नई दिल्ली। दिल्ली में 12वीं कक्षा की छात्रा की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। पुलिस के अनुसार मृतका की हत्या उसके दोस्त सार्थक कपूर ने की है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पहले मृतका के साथ उसके स्कूल में पढ़ता था।
पूरा मामला रोहिणी सेक्टर 17 का है। यहां पर मृतका पहले अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। लेकिन रास्ते में ही उसकी मुलाकात उसके दोस्त सार्थक कपूर से हुई थी। जिसके बाद दोनों पार्क में बैठ कर बातचीत करने लग गए थे। थोड़ी देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और छात्रा के शव को पार्क में ही छोड़ कर वह मौके से फरार हो गया।
काफी देर बाद जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता होने लग गई। परिजनों ने छात्रा को ढूंढना शुरू कर दिया। जिसके परिजनों ने मामला पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार पहले जब सार्थक कपूर से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसने मना कर दिया लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती दिखाने के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपी ने शव के बारे में पुलिस को बताया और फिर जाकर पुलिस ने शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है।