Breaking News यूपी

उत्तर प्रदेश में आज 12500 सिपाही संभालेंगे अपनी ड्यूटी का जिम्मा, प्रशिक्षण हुआ पूरा

उत्तर प्रदेश में आज 12500 सिपाही संभालेंगे अपनी ड्यूटी का जिम्मा, प्रशिक्षण हुआ पूरा

लखनऊ: यूपी पुलिस में काम करने का जज्बा लिए कई अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में बैठते हैं। इसी क्रम में 2018 के दौरान सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। जिसमें 12500 सिपाही चयनित हुए, जिनका प्रशिक्षण अब पूरा हो गया है।

49568 पदों पर निकली भर्ती

2018 में यूपी पुलिस में सिपाही पद के लिए 49568 पदों पर भर्ती निकली थी। इसी प्रक्रिया में कई अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 12500 लोगों का चयन किया गया और उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार को यह सभी परेड करेंगे, इसके बाद इन्हें अपना कार्यभार सौंप दिया जाएगा।

सिपाहियों को जिले में ड्यूटी का जिम्मा

सभी प्रशिक्षित सिपाही परेड के बाद ड्यूटी करने के लिए तैयार हो जाएंगे। जिन्हें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन सभी का चयन होने के बाद देना उचित प्रशिक्षण के लिए एक निश्चित अंतराल तक रखा गया था। इसके बाद ट्रेनिंग पूरी होने पर अब इन्हें आम लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए भेजा जा रहा है। इस तरह यूपी पुलिस को आज 12500 नये सिपाही मिलेंगे।

2018 में सिपाही भर्ती के लिए 49000 से अधिक पद निकले थे, इनमें से 18000 पदों पर पीएसी के जवान शामिल किए गए। इनका परिणाम भी 2020 में घोषित किया गया था। प्रशिक्षण प्रक्रिया को दो अलग-अलग चरणों में किया जाता है। इस बार महामारी के चलते 3 चरणों में सभी की ट्रेनिंग करवाई गयी। पहले चरण में 14000 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दूसरे चरण में 12500 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण लिया। अब अगले बैच का प्रशिक्षण भी जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसे जून के अंत में शुरू करने की योजना है।

Related posts

ये दरगाह है हिंदू मुस्लिम की एकता का प्रतीक

Nitin Gupta

पाकिस्तान-भारत मामले में कोई अन्य मध्यस्थता करने का कष्ट न करें: नरेंद्र मोदी

Trinath Mishra

युवा वैज्ञानिकों पर टिकीं हैं देश की निगाहें, पढ़ें मोदी ने दिया कौन सा नया मंत्र

Trinath Mishra