featured दुनिया देश

कश्मीर में लश्कर-हिजबुल के 12 मोस्ट वांटेड आंतकी

hy 3 कश्मीर में लश्कर-हिजबुल के 12 मोस्ट वांटेड आंतकी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के कमांडर अबु दुजाना और बशीर वानी समेत 12 मोस्ट वांडेट एक्टिव आंतकी हैं। इंडियन आर्मी ने कुछ दिनों पहले घाटी में हिजबुल कमांडर सब्जार अहमद भट के एक एनकाउंटर में मारे जाने के बाद सामने आई हैं।

hy 3 कश्मीर में लश्कर-हिजबुल के 12 मोस्ट वांटेड आंतकी

 

इस लिस्ट में हिजबुल के करीबी रियाज नैकू उर्फ जुबेर और जाकिर राशिद भट उर्फ जाकिर मूसा का भी मोहम्मद यासीन इट्टू, अल्ताफ डार और लश्कर का डिस्ट्रिक्ट कमांडर जुनैद मट्टू का भी नाम है।

 

सब्जार के मारे जाने के बाद नैकू को हिजबूल का नया कमांडर बताया जा रहा हैं सब्जार ने पिछले साल 8 जूलाई को बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कमान संभाली थी। मूसा के विपरीत नैकू कश्मीर में सेक्यूलर मूवमेंट का फेवर करता हैं। बता दें कि इंडियन आर्मी और सिक्युरिर्टी फोर्सेस ने 27 मई को कश्मीर में दो ऑपरेशन चलाए थे, एक पुलवामा के त्राल में और दूसरा रामपुर सेक्टर में। इस दौरान 10 आतंकी मारे गए थे, जिनमें सब्जार भी शामिल था।

 

बताया जा रहा हैं कि मूसा कश्मीर की आजादी का नही बल्कि इस्लाम के नाम पर जिहाद की वकालत करता हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें मूसा ये धमकी देते नजर आया था कि अगर अलगाववादियों ने कश्मीर में शरिया कानून लागू करने में अड़चन पैदा की तो उनका सिर कलम कर दिया जाएगा। विचारों में मतभेद के चलते मूसा इस महीने की शुरुआत में हिजबुल से अलग हो गया था।

 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो हिजबुल के 27 आंतकियों की ट्रेनिंग और फाइनेंशियल हेल्प के पीछे पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। इन्हें एलओसी पर किसी भी वक्त भेजा जा सकता है। मौका मिलने पर ये 4-5 की संख्या में भारतीय सीमा में दाखिल हो सकते हैं। इनका मकसद घाटी में फैली अशांति को और भड़काना है। इससे पहले बुधवार को 27 आंतियों की तस्वीर सामने आई थी जिसमें PoK (पाक के कब्जे वाले कश्मीर) के मुजफ्फराबाद में चल रहे हिजुबल के ट्रेनिंग कैम्प का बताया गया।

 

सब्जार अहमद भट के मारे जाने के बाद कश्मीर में 50 से ज्यादा जगहों पर हिंसा भड़क गई थी। इसमें 1 सिविलयन की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। श्रीनगर के 7 थाना एरिया में कर्फ्यू लगा दिया गया। गांदेरबल जिले में भी धारा 144 लगा दी गई। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। ट्रेनों की आवाजाही भी रद्द कर दी गई थी। एहतियात के तौर पर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सर्विसेस पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि 30 मई से घाटी में हालात नॉर्मल हो चले हैं।

Related posts

जेल से बाहर आएंगे कुलदीप सेंगर, रेप केस में मिली है उम्रकैद की सजा

Rahul

ईशनिंदा मामला: तीन बहनों ने घर में घुसकर अधेड़ को गोलियों से भूना

shipra saxena

16 नवंबर से पश्चिम बंगाल में खुलेंगे स्कूल : सीएम ममता बनर्जी

Neetu Rajbhar