featured यूपी

गाजियाबाद समेत 12 जिला जजों के हुए तबादले, सर्वेश कुमार बने लखनऊ के जिला जज

गाजियाबाद समेत 12 जिला जजों के हुए तबादले, सर्वेश कुमार बने लखनऊ के जिला जज

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के 12 जजों के तबादले कर दिए गए हैं। गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का ट्रांसफर कर दिया गया है। जितेंद्र कुमार सिन्हा अब गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बन गए हैं।

एक महीने से खाली था जिला जज न्यायालय

बता दें कि जिला जज न्यायालय करीब एक महीने से खाली था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जितेंद्र कुमार सिन्हा को जिला जज नियुक्त किया है। वहीं, राजधानी लखनऊ के जिला जज का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। लखनऊ के जिला जज दिनेश शर्मा मेरठ ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

अश्विनी बने सहारनपुर के जिला जज

वहीं सर्वेश कुमार को लखनऊ का जिला जज बनाया गया है। उधर, शंकरलाल मऊ जिले के जज बन गए हैं, जबकि मयंक जैन को गोंडा भेजा गया है। इसके अतिरिक्त संजय शंकर पांडे को प्रतापगढ़ जबकि अनिल कुमार झा को रमाबाई नगर के जिला जज का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं अश्विनी कुमार त्रिपाठी को सहारनपुर का जिला जज बनाया गया है।

इसके अलावा सतीश कुमार को चंदौसी जबकि जितेंद्र पांडेय को मुरादाबाद का जिला जज नियुक्त किया गया है। वहीं कौशलेंद्र यादव को शाहजहांपुर जबकि आलोक कुनार त्रिवेदी को बलिया का जिला जज बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विजेंद्र सिंह को कुशीनगर के जिला जज का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अखिलेश ने दिखाए कांग्रेस विरोधी तेवर

mahesh yadav

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Shailendra Singh

उत्तराखंड चुनाव: सोमेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बरकोटी दाखिल किया नामांकन

Neetu Rajbhar