featured देश

असम के कोकराझार में आतंकी हमला, 14 लोगों की मौत

Assam असम के कोकराझार में आतंकी हमला, 14 लोगों की मौत

नई दिल्ली। असम के कोकराझार जिले में ग्रेनेड ब्लास्ट और अंधाधुंध फायरिंग हुई है। खबर के मुताबिक शुक्रवार को काले कपड़े पहने बालजान मार्केट में हमलावरों ने जमकर फायरिंग और गोलाबारी की। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए।

Assam

बताया जा रहा है कि हमलावर 7-8 हैं और ऑटोरिक्शा से बाजार में घुसे। उनके पास ऐके-47 जैसे हथियार हैं। इस घटना को सरकार ने आतंकी हमला करार दिया है।

असम पुलिस के प्रमुख मुकेश सहाय ने कहा कि एक हमलावर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। उसके नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगोबिजीत) से संबंधित होने की आशंका है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार असम में आतंकवादी हमले के बाद स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। राजनाथ ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। उन्होंने कोकराझार की स्थिति से अवगत कराया है।

Related posts

काबुल में चीनी होटल पर हुआ हमला, कई नागरिक फंसे अंदर

Rahul

रसोंईं गैस आज से होगी मंहगी, 282.50 का हुआ छोटू सिलेंडर

bharatkhabar

जानिए रोशनी के त्योहार दीपावली पर देश में कौन-कौन सी प्रथाओं का है प्रचलन

Breaking News