featured देश

मरकज से तमिलनाडु लौटे 110 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, मरीजों की संख्या 234 हुई

तमिलनाडु कोरोना वायरस | दिल्ली | Bharatkhabar | Latest news | coronavirus

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों का लगातार कोरोना से संक्रमित पाए जाना जारी है। मरकज से तमिलनाडु लौटे 110 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु में कोरोना के मरीजों की संख्या 234 हो गई है। इससे पहले मरकज से लौटे 93 लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का मामला सामने आया था। सभी का सैंपल पॉजिटिव निकला है। इसमें से 45 तमिलनाडु, 9 अंडमान और 24 केस दिल्ली के हैं।

बता दें कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 4 और केस सामने आए, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री मरकज की रही है। विशाखापट्टनम से भी 21 केस सामने आए हैं। उधर, मरकज को भी पूरी तरह अब खाली करा दिया गया है। मरकज से 2 हजार से ज्यादा लोग निकाले गए हैं। मरकज से जिन लोगों को निकाला गया है, उसमें से 617 अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी क्वारंटीन किए गए हैं। जमात से लौटे लोगों की तलाश में दिल्ली से मुंबई तक अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं आंध्र प्रदेश में मरकज जमात से जुड़े 30 जमातियों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। मरकज में गए 13 बांग्लादेशियों को ठाणे में पकड़ा गया है। सबको क्वारंटीन किया गया है। वहीं, अहमदाबाद में जमात के मरकज से लौटे लोगों की तलाश की गई। इस बीच गोमतीपुर इलाके में पुलिस पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि कसाई नी चाल इलाके में लोग विरोध करने लगे और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

Related posts

आतंकी हाफिज सईद चला राजनेता बनने, चुनाव आयोग में दी पार्टी बनाने की अर्जी

piyush shukla

डाटा लीक मामला: फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिकी सीनेटरों से मांगी माफी

rituraj

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

Rahul