featured देश यूपी

लखनऊ में डेंगू का कहर, 24 घंटे में सामने आए 100 मरीज

913511 dengue 1 लखनऊ में डेंगू का कहर, 24 घंटे में सामने आए 100 मरीज

लखनऊ में 24 घंटे में डेंगू के रिकॉर्ड 100 मरीज सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। डेंगू के मरीजों का यह एक दिन का आंकड़ा अभी तक सबसे ज्यादा है।

वहीं, डॉक्टरों ने पॉजिटिव आए मरीजों का नमूना एलाइजा जांच के लिए भेजा जा रहा है। 11 नए मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि 15 से अधिक निजी पैथोलॉजी में पॉजिटिव आए हैं।

बलरामपुर अस्पताल में 200 से ज्यादा जांच

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में बीते 24 घंटे में करीब 250 से अधिक लोगों के नमूने लेकर जांच की गई। इसमें कार्ड टेस्ट में 27 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि 5 मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, सिविल अस्पताल की ओपीडी में 36 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि 2 नए मरीज भर्ती हुए हैं। लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में 12 मरीज पॉजिटिव आए हैं, जबकि चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। निजी लैब में करीब 15 से अधिक मरीज पॉजिटिव आए हैं। इसमें कई भर्ती हैं और कई घर पर इलाज करवा रहे हैं।

लोगों को किया जा रहा है जागरूक

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने मलेरिया निरीक्षक प्रशांत वर्मा एवं नवनीत राय के साथ त्रिवेणीनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आकार फाउंडेशन के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक जागो रे जागो से स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचने को लेकर जागरूक किया।

Related posts

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मुलायम के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव , CM योगी ने भी जताया शोक

Rahul

भाजपा के कमल मेले में नहीं जुटी भीड़

kumari ashu

दक्षिण त्रिपुरा को मोदी की बड़ी सौगात, 9 मार्च को मैत्री सेतु का करेंगे उद्धाटन

Sachin Mishra