featured खेल देश

एक साल बाद विराट कोहली ने बताई अनुष्का शर्मा से शादी करने की वजह

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को दिसंबर में एक साल पूरा हो जाएगा। फिलहाल उससे पहले यह कपल हॉलीडे ट्रिप इंजॉय करने में वक्त बीता रहा है। अभी बीते दिन एक चैनल के साथ हुई इंटरव्यू में विराट ने खुलासा किया है कि आखिरी अनुष्का को लेकर शादी के वक्त उनके दिमाग में क्या चल रहा था यानी वह किस वजह से अनुष्का से शादी के लिए तैयार हुए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

यही कारण मेरा अनुष्का से शादी करने की वजह बना

विराट ने कहा कि लोगों के लिए लगता है कि हमारी जिंदगी फेयरी टेल की तरह है। पर मैं बता देना चाहता हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हम भी आम लोगों की तरह ही जिंदगी जी रही हैं। हम दोनों एक जैसे बैकग्राऊंड से हैं। शायद इसी वजह के कारण हम एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। शायद यही कारण मेरा अनुष्का से शादी करने की वजह बना।

विराट पहले भी अपनी जिंदगी में अनुष्का की मौजूदगी को महत्वपूर्ण बता चुके हैं

विराट पहले भी अपनी जिंदगी में अनुष्का की मौजूदगी को महत्वपूर्ण करार दे चुके हैं। विराट का कहना है कि अनुष्का की वजह से ही उनकी जिंदगी व्यवस्थित हुई थी। अनुष्का उनकी हर छोटी चीज का ख्याल रखती है। वह समस्याओं पर बात करती है। उन्हें निपटाने के लिए टिप्स भी देती है।

हाल ही में भारत ने जीता है एशिया कप

आपको बता दें कि हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप जीता है। इस टीम का हिस्सा विराट कोहली नहीं थे। क्योंकि उन्हे बीसीसीआई ने आराम दे रखा था। वहीं चार अक्टूबर से भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। जिसमें विराट कप्तान और अजिंक्य रहाणे को उपकप्तान बनाया गया है। साथ ही इस टीम का हिस्सा रोहित शर्मा शिखर जसप्रीत बुमराह और भुनेश्वर कुमार का नहीं चुना गया।

Related posts

Mumbai Blast Threat: मुंबई पुलिस को ट्विटर पर मिली बम ब्लास्ट की धमकी, जांच शुरू

Rahul

भारी बारिश से उत्तराखंड में बाढ़ की आशंका, सारे हाईवे हुए क्षतिग्रस्त

Breaking News

कवि दिवस के रूप में मनाया जाती है मैथिलीशरण गुप्त की जयंती

Shailendra Singh