featured देश राज्य

मुंबई के भिवंडी में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 1 महिला की हुई मौत,कई घायल

मुंबई के भिवंडी में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 1 महिला की हुई मौत,कई घायल

नई दिल्ली: मुंबई के पास भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिर गई है। बिल्डिंग  गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है। फिहलाल इस घटना के बाद राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है। वहीं रात-बचाव के कार्यों के दौरान करीब नौ लोगों को बचाया गया है। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ था। हादसे के बाद एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा था।

mumbai Bhiwandi मुंबई के भिवंडी में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 1 महिला की हुई मौत,कई घायल

बिल्डिंग  गिरने के बाद मलबे के नीचे दबे पांच लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला गया है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि यह बिल्डिंग सात साल पहले बनी थी जो आज ध्वस्त हो गया है। कल दोपहर इस बिल्डिंग की एक दीवार का हिस्सा गिरने के बाद यहां रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया था।

 

ग्रेटर नोएडा हादसे पर बिल्डिंग के बिल्डर ने हंसते हुए कहा कि हमारी कोई गलती नहीं है, पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार

 

आपको बता दें कि एक साल पहले इस बिल्डिंग को को लेकर नोटिस भी दिया गया था। बावजूद इसके लोग इसमें रह रहे थे। इलाके के विधायक एकनाथ शिंदे का कहना है कि बिल्डिंग के निर्माण में सही सामान प्रयोग नहीं करने पर बिल्डर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऋतु राज

Related posts

यूपी चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

bharatkhabar

पुलवामा हमले के बाद भारत ने छीना पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

Rani Naqvi

सुशांत के फैंस को झटका, सुशांत पर बन रही फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

pratiyush chaubey